फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A snake of two feet got from house in Delhi

कोठी का दरवाजा खोला तो मिला कुछ ऐसा, देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 19 Aug 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
A snake of two feet got from house in Delhi
घर में मिला सांप - फोटो : अमर उजाला
राजधानी के पॉश इलाके कैलाश कॉलोनी में रविवार को एक कोठी से दुर्लभ प्रजाति का सांप (कॉमन सेंडगोआ) मिलने से दहशत फैल गई। वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़ा गया सांप दिखने में अजगर जैसा है, लेकिन अजगर नहीं है। वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे ए-26, कैलाश कॉलोनी निवासी एबी मित्रा ने 100 नंबर पर कॉल कर घर में सांप मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के संपर्क करने पर टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि पकड़ा गए सांप को कॉमन सेंडगोआ कहा जाता है। इसकी लंबाई करीब दो फुट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लंबाई में लगभग दुमई जितना है, लेकिन दुमई नहीं है। अधिकारी ने बताया कि इस सांप पर अजगर जैसे स्पॉट्स हैं, जिससे यह दिखने में छोटे अजगर जैसा दिखता है, लेकिन यह अजगर नहीं है। 

उन्होंने बताया कि जिस घर से यह सांप मिला, वहां आसपास में कोई जंगल नहीं है। हालांकि उनका कहना है कि यह सांप बरसात के कारण अपने बिल से बाहर आने के बाद छुपने के लिए घर में घुस गया होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed