फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A Sarv Khap, Sarva-Jatiya, and Sarva-Dharma Mahapanchayat will be held in Mandkola on September 6.

Delhi NCR News: 6 सितंबर को मंडकोला में होगी सर्व खाप, सर्वजातीय, सर्वधर्म महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
नशा, जुआ और शादी-विवाह व मृत्यु भोज में फिजूलखर्ची पर रोक समेत सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह।
क्षेत्र में बढ़ती सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से 6 सितंबर को मंडकोला में सर्व खाप, सर्वजातीय, सर्वधर्म महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ पंच-पटेलों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों की ओर से दिल्ली से लेकर आगरा और अलीगढ़ तक की 52 पाल तथा सभी जाति, बिरादरी और धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। महापंचायत में मुख्य रूप से समाज में बढ़ते नशे और जुए की प्रवृत्ति पर रोक लगाने, शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची, मृत्यु भोज तथा अन्य सामाजिक आयोजनों में अनावश्यक खर्च को कम करने और हुड़दंगबाजी पर अंकुश लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पंचायत में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सामूहिक निर्णय लेने और उन्हें समाज में लागू कराने की दिशा में रणनीति तैयार की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, महापंचायत का एक प्रमुख उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उनका कहना है कि यह पहली ऐसी पंचायत होगी, जिसमें सभी धर्मों और 36 बिरादरियों की भागीदारी होगी। विभिन्न समुदायों के पंच-पटेल एक मंच पर बैठकर सामाजिक समस्याओं पर विचार-विमर्श करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सामूहिक प्रयास ही सभ्य और बेहतर समाज के निर्माण का रास्ता है। महापंचायत में लिए जाने वाले निर्णयों को सामाजिक स्तर पर लागू करने पर भी जोर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को डागर पाल के प्रधान धर्मबीर डागर के नेतृत्व में आयोजक नूंह पहुंचें तथा यहां अनेक प्रमुख लोगों को निमंत्रण दिया। सामाजिक नेता तैयब हुसैन घासेडिया ने कही समाज में बढ़ रही कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए यह पंचायत एक मील का पत्थर साबित होगी
फोटो: नूंह में सामाजिक कार्यकर्ता तैयब हुसैन घासेडिया को निमंत्रण देते डागर पाल के प्रधान धर्मबीर डागर व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed