फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A police personnel dismissed after a minor girl alleged of sexual assault in delhi

दिल्ली पुलिस के दामन पर दागः सिपाही ने किया किशोरी से दुष्कर्म, बर्खास्त

Thu, 19 Sep 2019 11:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
A police personnel dismissed after a minor girl alleged of sexual assault in delhi
हंगामा करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के दामन को उसके ही एक सिपाही ने दागदार कर दिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक सिपाही ने 16 वर्षीय किशोरी से यमुना खादर में दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को कुछ रुपये दिए और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


बाद में वह किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। परिवार किशोरी को लेकर न्यू उस्मानपुर थाने पहुंचा तो वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। विरोध में स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया। कई घंटे चली नारेबाजी के बाद पुलिस अधिकारी जागे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेदप्रकाश सूर्या ने बताया कि सिपाही के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और देर रात उसे बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता सपना (16) (परिवर्तित नाम) परिवार के साथ ब्रह्मपुरी इलाके में रहती है। उसने 10वीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। चार दिन पूर्व इलाके में रहने वाला एक लड़का सपना को बहला-फुसलाकर ले गया। परिवार अपने स्तर पर ही किशोरी की तलाश करता रहा। परिवार को जिस लड़के पर शक था उसके घरवालों से संपर्क किया। 

इस बीच मंगलवार रात सपना खुद ही अपने घर वापस लौट आई। बुधवार रात पीड़ित परिवार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंचा। आरोप है, रातभर थाने में बैठाने के बाद भी पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। थाने में फैसला करने का भी दबाव बनाया गया। 

सुबह होने पर परिवार घर आ गया। आरोप है कि सुबह करीब 9.00 बजे न्यू उस्मानपुर थाने का सिपाही विश्राम किशोरी की काउंसलिंग कराने की बात कर अपने साथ बाइक पर ले गया। पीछे-पीछे परिजन थाने पहुंचे तो सपना वहां नहीं पहुंची। सिपाही को कॉल किया गया तो उसका नंबर बंद था।

इसके बाद परिवार वापस घर लौट गया। लगभग 10.30 बजे सपना रोते हुए घर पहुंची। उसका कहना था कि आरोपी सिपाही उसे तीसरे पुश्ते के जंगल में ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। परिजन पड़ोसियों को लेकर थाने पहुंचे, जहां सुनवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और जमकर नारेबाजी की। 


शाम करीब चार बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कहने पर किशोरी का मेडिकल कराया गया। देर रात सिपाही को गिरफ्तार कर लिया और बर्खास्त कर दिया गया। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed