फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A patient suffering from heat stroke died in Delhi RML hospital

जानलेवा साबित हो रहा चढ़ता पारा: RML अस्पताल में लू पीड़ित ने तोड़ा दम, मृतक बिहार से आकर करता था मजदूरी

Thu, 30 May 2024 09:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 May 2024 09:14 PM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि जब उसे अस्पताल लाए थे तो उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री एफ था। शरीर के तापमान को देखते हुए उसे सीधे हीट स्ट्रोक यूनिट में ले गए और बर्फ के टब में रखा गया। 

विज्ञापन
A patient suffering from heat stroke died in Delhi RML hospital
RML अस्पताल में लू पीड़ित ने तोड़ा दम - फोटो : free.com

विस्तार

दिल्ली में चढ़ता पारा जानलेवा साबित हो रहा है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लू से पीड़ित युवक ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की माने तो गंभीर हालत में उसे हीट स्ट्रोक यूनिट में लाया गया। यहां इमर्शन कूलिंग व दूसरे इलाज देने के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। बुधवार देर शाम उसकी हालत और खराब हो गई और मरीज ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

फिलहाल उसके परिजनों का पता नहीं चला है। शव को शवगृह में रख दिया गया है। अस्पताल प्रशासन इस भीषण लू से मौत के मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है। वहीं डॉक्टर भीषण लू से मौत होने से इन्कार भी नहीं कर रहे हैं। वरिष्ठ डॉक्टर की माने तो मरीज को 28 मई को भर्ती किया गया था। वह आनंद पर्वत क्षेत्र में पाइप की फैक्टरी में मजदूरी का काम करता था। मरीज बिहार के दरभंगा का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि जब उसे अस्पताल लाए थे तो उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री एफ था। शरीर के तापमान को देखते हुए उसे सीधे हीट स्ट्रोक यूनिट में ले गए और बर्फ के टब में रखा गया। यहां इलाज के बाद उसके शरीर का तापमान सामान्य हो गया और उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बाद में अचानक उसकी हालत खराब होने लगी और बुधवार देर शाम मौत हो गई।

विज्ञापन

मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. सीमा की माने तो गुरुवार को भीषण लू से पीड़ित किसी नए मरीज को भर्ती नहीं किया गया। बुधवार को तीन मरीज भर्ती हुए थे। इनमें एक को उपचार के बाद शाम को छुट्टी दे दी गई थी। दो मरीजों की स्थिति खराब थी, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और अब वे ठीक हैं। बताया जा रहा है कि एक विदेशी नागरिक को भी भर्ती किया गया। वह गफ्फार मार्केट में बेहोश होकर गिर गया था। मरीज की मौत मामले में डॉक्टरों का कहना है कि अगर उसे किडनी, लीवर, दिल से जुड़ी कोई दूसरी बीमारी न हो तो उसे भीषण लू से मौत का मामला माना जा सकता है। यह गर्मी से होने वाली सबसे गंभीर बीमारी है। इसमें शरीर का तापमान अचानक तेजी से 106 डिग्री एफ से अधिक बढ़ जाता है।

अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज
अस्पतालों में भीषण लू से पीड़ित होकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोकनायक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में रोजाना बेहोश होकर, चक्कर आने, उल्टी सहित दूसरी शिकायतों के साथ मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से गंभीर मरीज को भर्ती करने की जरूरत पड़ती है, जबकि अन्य को डे केयर की सुविधा देने के बाद छुट्टी दे दी जाती है।

दिल्ली में लगातार मिल रहे शव
दिल्ली में रोजाना पुलिस को शव मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से इनकी संख्या बढ़ी है। आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों की मौत भीषण लू से हो सकती है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अंडर फ्लाईओवर कोटला मुबारकपुर रेड लाइट पर 35 साल के युवक का शव रिक्शे पर मिला। इसके अलावा डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में ही एक अन्य 35 साल के युवक का शव रोड के किनारे मिला। वहीं निहाल विहार, चंदर विहार में 45 साल के व्यक्ति का शव मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed