फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A passenger arrived in India from the UK with a Portuguese passport obtained fraudulently

Delhi: धोखाधड़ी से पुर्तगाली पासपोर्ट हासिल कर यूके से भारत पहुंचा यात्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 06:05 AM IST
विजय पुंडीर राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Oct 2024 06:05 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान कपूरथला पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
A passenger arrived in India from the UK with a Portuguese passport obtained fraudulently
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धोखाधड़ी कर एक एजेंट के जरिए पुर्तगाली पासपोर्ट बनवाकर यूके से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दस्तावेज की जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान कपूरथला पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


इमिग्रेशन अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक यात्री 25 अक्तूबर को यूके से दिल्ली हवाई अड्डा पर पहुंचा। यात्री ने इमिग्रेशन काउंटर पर एक पुर्तगाली पासपोर्ट दिखाया। उसके यात्रा दस्तावेजों की जांच और पूछताछ मेंं पता चला कि उसने एजेंट की मदद से पासपोर्ट हासिल किया है। इसके बदले में उसने एजेंट को 2500 पाउंड दिए। पुर्तगाली पासपोर्ट में उसका नाम रोजबड जॉन रोड्रिग्स है और उसकी जन्म तिथि भारत की दर्ज है। 
विज्ञापन


यात्री के पास से उसका अपना भारतीय पासपोर्ट भी मिला है, जिसकी वैधता जून 2023 में समाप्त हो गई थी, लेकिन उसने पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं करवाया। उसे आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अधिकारी के बयान पर यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed