फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a one-month-and-12-day-old daughter thrown into garbage In Delhi

पापी पिता: एक माह 12 दिन की बेटी को कूड़े में फेंका, मां ने बताया सज्जन क्यों बना शैतान? वर्दी ने निभाया फर्ज

Tue, 19 May 2026 09:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 19 May 2026 09:26 PM IST
सार

महिला ने बताया कि उसका पति सज्जन कुमार सुबह-सुबह उनकी डेढ़ महीने की बेटी को अपने साथ ले गया है। महिला ने यह भी बताया, कि यह उनकी पहली संतान है। उसका पति बेटी के जन्म से खुश नहीं था। 

विज्ञापन
a one-month-and-12-day-old daughter thrown into garbage In Delhi
नवजात बच्ची का इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रोहिणी जिला स्थित बुध विहार इलाके से मंगलवार को दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई। बेटी के जन्म से नाराज एक पिता ने अपनी एक महीने 12 दिन की मासूम बच्ची को रिठाला इलाके में नाले के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जयसवाल ने बताया, कि 17 मई को बुध विहार थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए एक महिला ने सूचना दी थी, कि उनकी नवजात बच्ची को उनका पति घर से लेकर चला गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम शिकायतकर्ता महिला के घर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति सज्जन कुमार सुबह-सुबह उनकी डेढ़ महीने की बेटी को अपने साथ ले गया है। महिला ने यह भी बताया, कि यह उनकी पहली संतान है। उसका पति बेटी के जन्म से खुश नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुध विहार थाना में अपहरण समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिरों की मदद से कुछ ही देर में आरोपी सज्जन कुमार (20) को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह बच्ची को पाल कॉलोनी पार्क के पास गंदे नाले के किनारे छोड़ आया है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को कूड़े के ढेर के पास से बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed