344 यात्रियों वाली रशियन फ्लाइट ने IGI एयरपोर्ट पर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर अधिकारी उस वक्त हरकत में आ गए जब एक गैर-सूचीबद्ध फ्लाइट ने इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांग ली। हालांकि अब उसकी लैंडिंग सुरक्षित तरीके से हो चुकी है और किसी तरह की दुर्घटना की कोई खबर नहीं है।
The non-scheduled flight, which was asking for permission to make an emergency landing at Delhi's IGI Airport lands safely. More details awaited.
— ANI (@ANI) April 7, 2018विज्ञापन
बता दें कि यह एक रशियन फ्लाइट थी जिसमें 344 यात्री सवार थे और इसने आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी थी। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह तकनीकी खामी बताई जा रही है। रशियन फ्लाइट नंबर ABG 8722 वियतनाम के फू कोक(Phu Quoc) से येकातरीनबर्ग(रशिया का चौथा सबसे बड़ा शहर) जा रही थी।
यह फ्लाइट फुल प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे नंबर 11 पर शाम 6 बजकर 8 मिनट पर लैंड हुई। जिस वक्त फ्लाइट लैंड हुई मौके पर 8 फायर टेंडर और एंबुलेंस मौजूद थे।
गौरतलब है कि आज इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रशियन फ्लाइट ने अनुमति मांगी थी। हालांकि इस फ्लाइट की लैंडिंग यहां सूचीबद्ध नहीं थी। जैसे ही इस फ्लाइट ने परमिशन मांगी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
A non-scheduled flight is asking for permission to make an emergency landing at Delhi's IGI Airport. 8 fire tender present on the spot. Flight has not landed yet. More details awaited.
— ANI (@ANI) April 7, 2018