फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a nine year old girl was called to a shop and molested on the pretext of giving her ten rupees In Delhi

दर्जी बना दरिंदा: 10 रुपये का लालच देकर नौ साल की बच्ची संग किया घिनौना काम, आरोपी पहले भी कर चुका था गुस्ताखी

Sat, 25 Nov 2023 09:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Nov 2023 09:02 PM IST
सार

बेटी ने बताया कि बाजार जाने के दौरान पड़ोस के दर्जी ने उसे 10 रुपये देने के बहाने अपनी दुकान में बुलाया। आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

विज्ञापन
a nine year old girl was called to a shop and molested on the pretext of giving her ten rupees In Delhi
दर्जी ने दुकान में बुलाकर नौ साल की बच्ची से की छेड़छाड़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के नारायणा इलाके में 10 रुपये देने के बहाने अपनी दुकान में बुलाकर नौ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोस में दर्जी का काम करने वाला आरोपी पहले भी बच्ची के साथ छेड़खानी कर चुका है। आरोपी ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दिया था। बच्ची की काउंसलिंग और मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

नौ साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ नारायणा इलाके में रहती है। वह चौथी कक्षा की छात्रा है। उसकी मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम उनकी बेटी ने आमलेट खाने की इच्छा जताई। उन्होंने बेटी को पैसे देकर पड़ोस की दुकान से अंडा लेकर आने के लिए कहा। करीब 20 मिनट बाद उनके मकान में रहने वाले शख्स ने उन्हें मकान के नीचे बुलाया। बाहर काफी भीड़भाड़ थी। वहीं उसकी बेटी भी मौजूद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने बताया कि बाजार जाने के दौरान पड़ोस के दर्जी ने उसे 10 रुपये देने के बहाने अपनी दुकान में बुलाया। आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह उसकी हरकत का विरोध करते हुए शोर मचा दी। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। शोर सुनकर आस पास के लोग वहां जमा हो गए।

विज्ञापन

इसी बीच बच्ची के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस बच्ची और उसके परिवार वालों को थाने लेकर गई। जहां बच्ची की काउंसलिंग करवाई। उसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिवार वालों के आरोपों की जांच की जा रही है। साथ ही फरार आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed