{"_id":"10dcd5ba41f7352d80cfb6d7c4be5693","slug":"a-new-bus-service-started-from-noida-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से सीधे लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से सीधे लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Feb 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
नोएडा से लखनऊ या लखनऊ से नोएडा आने-जाने वालों के लिए एक खुशखबरी है। नोएडा से लखनऊ के लिए एक और सीधी बस सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अब नोएडा से वाया यमुना एक्सप्रेस-वे चलाई गई बस से 599 किलोमीटर लंबा सफर 9 घंटे में तय किया जा सकेगा।
बुलंदशहर डिपो ने 28 दिसंबर से सीधी बस सेवा के प्रति यात्रियों का बेहतर रुझान देखने को मिल रहा था। इसको ध्यान में रखते हुए अब एक और बस इस रूट पर उतारी गई है।
अतिरिक्त बस नोएडा डिपो से रोजाना रात 9 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी और लखनऊ से आने वाली बस का समय भी यही होगा। बस के लखनऊ पहुंचने का समय सुबह छह बजे होगा और किराया 516 रुपये।
विज्ञापन
इस तरह अगर किसी को नोएडा से बस की यात्रा करके रात भर में लखनऊ पहुंचना हो तो वह इस सेवा का लाभ उठा सकता है।