{"_id":"5ab723444f1c1bc0758b7627","slug":"a-minor-girl-committed-suicide-due-to-molestation-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या करने से पहले नाबालिग ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या करने से पहले नाबालिग ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में एक और नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। नोट में लड़की ने कुछ ऐसा लिखा, जिसने भी पड़ा उसके ही पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए नोट में क्या लिखा था।
घटना दिल्ली के अलीपुर इलाके की है। यहां छेड़खानी से तंग आकर 12वीं की छात्रा ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पड़ोस के युवक के अलावा कई अन्य युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
पुलिस का कहना है कि पड़ोसी युवक मयंक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अन्य युवकों की पहचान की जा रही है। खुदकुशी करने वाली 12वीं की छात्रा के परिवार वालों को दो दिन पहले ही बेटी के साथ छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
उन लोगों ने लड़के के परिवार वालों से इसकी शिकायत की थी। परिवार वालों का आरोप है कि लड़के के परिवार वाले उल्टा उन्हें धमकी देने लगे। उन्होंने किशोरी के परिजनों को कमरा जल्द खाली करके चले जाने की बात कही। पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की थी।

हरकतों का कई बार विरोध किया था
परिजनों का आरोप है कि मयंक नाम का युवक उसकी बेटी के साथ काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था। वह उसकी बेटी को पुलिस में भर्ती में सहयोग देने के बहाने ट्रेनिंग देता था। परिजनों ने युवक की हरकतों का कई बार विरोध किया था, लेकिन गांव के दबंग होने की वजह से उनकी बात नहीं सुनी गई। आखिरकार उनकी लड़की ने खुदकुशी कर ली।
लोकतंत्र की मौत हुई : मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने किशोरी की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि किशोरी की मौत नहीं हुई, बल्कि यह पूरे लोकतंत्र की मौत है। वह दिल्ली में अपने को असुरक्षित महसूस कर रही थी, इसलिए उसने मौत को गले लगा लिया। 37 दिन तक हमने बच्चियों को प्रताड़ित करने वालों को छह माह के अंदर सजा दिलवाने के लिए सत्याग्रह किया।