फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a minor boy brutally beating In Ghaziabad GDA

मानवता की सारी हदें पार: जीडीए में किशोर को खंभे से बांधकर पीटा, वजह जानकर हैरान रह जाओगे

Tue, 27 Mar 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 27 Mar 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
a minor boy brutally beating In Ghaziabad GDA
man beaten in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
क्या कोई इस तरीके से बांधकर किसी नाबालिग की पिटाई करता है। यहां मानवीयता की सारी हदें पार हो गईं। जब पिटाई करने की वजह सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। जीडीए के एक गार्ड समेत तीन कर्मचारियों ने अमानवीयता की हदें पार कर एक किशोर को खंभे से बांधकर जमकर पीटा। किशोर पर चाय बनाने का एक भगोना चोरी करने का आरोप था। 
विज्ञापन


खंभे से बांधकर किशोर की पिटाई की यह घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल हुआ तो जीडीए वीसी ने पिटाई करने वाले गार्ड को निलंबित कर दिया। दो अन्य कर्मचारियों के संलिप्त होने की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंभे से बांधकर पीटा गया किशोर जीडीए में ही कांट्रेक्ट पर तैनात एक महिला सफाई कर्मचारी का बेटा है। वीडियो बीते शुक्रवार का बताया जा रहा है। किशोर की पिटाई कर रहा जीडीए का स्थायी कर्मचारी राकेश बाबू है। 

वह गार्ड के पद पर तैनात है। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को राकेश बाबू, होमगार्ड संजीव और एक  अन्य कर्मचारी कलानाथ झा रात की ड्यूटी पर थे। आरोप है कि किशोर ने जीडीए कार्यालय परिसर से एक भगोना चोरी कर लिया। 

a minor boy brutally beating In Ghaziabad GDA
फाइल फोटो
इस पर तड़के ही तीनों कर्मचारियों ने किशोर को बंधक बना लिया और जीडीए में लगे एक बोर्ड के खंभे से बांध दिया। इसके बाद राकेश ने किशोर को डंडे से पीटा। किशोर उनके सामने गिड़गिड़ाते हुए सफाई देता रहा, लेकिन वह नहीं माने। 

इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। तीन दिन बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो जीडीए प्रशासन में हड़कंप मच गया। जीडीए वीसी रितु माहेश्वरी ने बताया कि किशोर के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले गार्ड राकेश को निलंबित कर दिया। दोनों अन्य कर्मचारियों की संलिप्त की जांच कराई जा रही है।

जीडीए इंस्पेक्टर ने भी बैठाए रखा दो घंटे
पिटाई के बाद किशोर को जीडीए परिसर में ही बने पुलिस कार्यालय में बैठा लिया गया। इंस्पेक्टर वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने भी दो घंटे किशोर को कार्यालय में बैठाए रखा। किशोर की मां के हाथ पैर जोड़ने और गिड़गिड़ाने के बाद जीडीए पुलिस ने किशोर को छोड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed