फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A minor avenged his brother s stabbing killing him with a knife

सात लोगों ने 17 साल के किशोर को चाकू से गोदा: भाई के मारने पर बदला उसके छोटे भाई से लिया, बर्बरता से ली जान

Thu, 12 Feb 2026 07:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Feb 2026 07:18 PM IST
सार

17 वर्षीय नाबालिग की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान फरहान के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही चार नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A minor avenged his brother s stabbing killing him with a knife
नाबालिग की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र के बवाना जेजे कॉलोनी में बुधवार शाम आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने 17 साल के नाबालिग पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त फरहान के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चाकू के आधा दर्जन से अधिक घाव मिले हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए घटना के कुछ देर बाद ही चार नाबालिग समेत सात आरोपियों को पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने चार चाकू बरामद किए है। आरोपियों ने बताया कि मृतक के भाई ने उसके एक दोस्त को चाकू मार दिया था, जिसका बदला लेने के लिए उनलोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फरहान अपने परिवार के साथ झंडा चौक ई ब्लॉक जेजे कॉलोनी बवाना में रहता था। परिवार में उसकी मां और भाई है। पिता का देहांत हो चुका है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बुधवार रात 9.36 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को झंडा चौक ई ब्लॉक के पास एक नाबालिग को चाकू मारने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर गए हैं। जहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने फरहान को मृत घोषित कर दिया है। उसके सीने और शरीर के दूसरे हिस्सों पर आधा दर्जन से अधिक चाकू के घाव थे। 

विज्ञापन

सलीम ने बताया पूरा वाकया
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अस्पताल में सलीम नाम का व्यक्ति मिला, जिसने बताया कि मोहम्मद फारुख नाम के व्यक्ति के उकसाने पर लड़कों के एक ग्रुप ने फरहान पर बेरहमी से हमला कर दिया। उन लोगों ने उसकी मुक्के और लात से पिटाई की, इस दौरान कुछ से उसके शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सलीम ने बताया कि वह एक-दूसरे को जानते थे और पिछले किसी बात को लेकर उनमें दुश्मनी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

मामले में चार नाबालिग आरोपी भी पकड़े गए 
निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने एफ ब्लॉक जेजे कॉलोनी निवासी सलीन, साहिल और ई ब्लॉक निवासी फहद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में शामिल चार नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चार चाकू बरामद कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि मृतक के भाई ने एक नाबालिग आरोपी के दोस्त पर कुछ माह पहले चाकू से हमला कर दिया था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस मोहम्मद फारुख नाम के एक व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है, जिसपर हमलावरों को उकसाने का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed