{"_id":"62ff9ee752df065f046eaff7","slug":"a-man-living-in-the-kothi-of-former-prime-minister-hd-deve-gowda-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में जुटी पुलिस: पूर्व प्रधानमंत्री की कोठी में युवक ने की खुदकुशी, लुंगी से पंखे पर लटका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में जुटी पुलिस: पूर्व प्रधानमंत्री की कोठी में युवक ने की खुदकुशी, लुंगी से पंखे पर लटका था शव
Fri, 19 Aug 2022 08:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Aug 2022 08:02 PM IST
सार
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा 5, सफदरजंग लेन में रहते हैं। मानसून सत्र के बाद वह कर्नाटक गए हैं। उनकी कोठी में सर्वेंट क्वाटर में उनका पूर्व ड्राइवर शंकरेगौड़ा, अपने भतीजे अभिषेक व रिश्तेदार युवक अमित कुमार के साथ रहता है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की कोठी में रहने वाले युवक ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक पूर्व प्रधानमंत्री के पूर्व ड्राइवर का रिश्तेदार है। घटना के समय पूर्व प्रधानमंत्री अपने आवास में नहीं थे। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही खुदकुशी के कारणों का पता लगा है। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने युवक अमित कुमार (23) के शव का पोस्मार्टम कराकर शुक्रवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा 5, सफदरजंग लेन में रहते हैं। मानसून सत्र के बाद वह कर्नाटक गए हैं। उनकी कोठी में सर्वेंट क्वाटर में उनका पूर्व ड्राइवर शंकरेगौड़ा, अपने भतीजे अभिषेक व रिश्तेदार युवक अमित कुमार के साथ रहता है। शंकरेगौड़ा अमित कुमार का मौसा है। शंकरेगौडा, अभिषेक व अमित कुमार तीनों से ही कर्नाटक भवन में ड्राइवर थे। गुरुवार रात को अभिषेक क्वाटर में लौटा तो क्वाटर का गेट अंदर से बंद था। उसने कूलर से अंदर झांक कर देखा तो अभिषेक ने लुंगी से पंखे के जरिए फांसी लगा रखी थी। उसने रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने अमित कुमार को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अमित कुमार के कब्जे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही शुक्रवार शाम तक खुदकुशी के कारणों का पता लगा है। बताया जा रहा है कि अमित कुमार शुरू से ही चुपचाप रहता था। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता कर रही है। उनके आवास पर खुदकुशी की घटना की सूचना पूर्व प्रधानमंत्री को कर्नाटक में दे दी गई है।
विज्ञापन