{"_id":"664d946833d58decd40fa141","slug":"a-man-attacked-brother-s-family-with-a-knife-over-a-property-dispute-in-shahdara-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्रॉपर्टी विवाद में भाई के परिवार पर चाकू से किया हमला, भतीजे की मौत; दो बच्चों समेत चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: प्रॉपर्टी विवाद में भाई के परिवार पर चाकू से किया हमला, भतीजे की मौत; दो बच्चों समेत चार लोग जख्मी
Wed, 22 May 2024 12:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 May 2024 12:15 PM IST
सार
शाहदरा जिला की जगतपुरी इलाके में प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई के परिवार पर किया चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
खेत से लौट रही महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के जगतपुरी स्थित रशीद मार्केट में 20 गज की दुकान को लेकर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ मिलकर छोटे भाई के परिवार पर चाकू, बेसबॉल के बैट और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में परिवार के पांच लोग चाकू लगने से जख्मी हो गए। घायलों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में छोटे भाई के बेटे सुहान(18) को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के चार अन्य लोगों का इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सुहान के ताऊ जुल्फिकार, ताई शबाना और उनके बेटे मुर्शीद उर्फ मुकशीद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो चाकू, बेसबॉल का बैट, दो डंडे और अन्य सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार देर रात को उनकी टीम को रशीद मार्केट मकान नंबर-33 में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों को अस्पताल पहुंचने की खबर मिली। टीम अस्पताल गई तो सुहान की मौत और बाकी लोगों के इलाज का पता चला। पुलिस को पता चला गली नंबी-1, रशीद मार्केट में सईद अहमद का परिवार रहता है। इनके छह बेटे थे। फिलहाल तीन जिंदा हैं, इनमें इस्तिकार, जुल्फिकार और इमरान शामिल हैं। घर के पास ही प्रॉपर्टी नंबर-28 में परिवार की एक 20 गज की दुकान है, जहां जुल्फिकार वेल्डिंग की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
इमरान अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर दुकान को बेचना चाहता था। जुल्फिकार इसका विरोध करता था। इसी बात पर इमरान और जुल्फिकार के परिवारों के बीच रंजिश थी। मंगलवार रात को जुल्फिकार और उसके परिवार ने इमरान के परिवार पर चाकू, डंडे और बेसबॉल के बैट से हमला कर दिया। हमले में सुहान, फैजान, निशा, इमरान और इनके रिश्तेदार शमशाद जख्मी हो गए।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुहान को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जुल्फिकार, उसकी पत्नी शबाना और बेटे मुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया है।