{"_id":"35e6ff6c1c7496e6afd7680750ebe638","slug":"a-letter-to-business-demands-5-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शर्मा बहुत कमाई कर रहा है अब 5 लाख दान कर दे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शर्मा बहुत कमाई कर रहा है अब 5 लाख दान कर दे'
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 02 Dec 2015 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी के एक बिल्डिंग मेटरियल कारोबारी से 5 लाख की रंगदारी मांगी गई है। बदमाशों ने उसकी दुकान में चिट्ठी डालकर बेटे को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को चिट्ठी और घटना की तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक होम सिंह यादव का कहना है कि जांच की जा रही है।
कोतवाली दादरी क्षेत्र के रेलवे रोड पर विनोद शर्मा की श्रीगणेश बिल्डिंग मेटिरियल की दुकान है। मंगलवार उन्होंने सुबह दुकान खोली तो अंदर एक पत्र मिला।
जिसमें टूटे-फूटे शब्दों में लिखा था, ‘शर्मा बहुत कमाई कर रहा है अब 5 लाख दान कर दे। ज्यादा चालाक बना तो परिवार में से जो हाथ लगेगा वो मरेगा।’
चिट्ठी में चार दिन में रकम देने की बात लिखी है। इसके साथ ही उनके बेटे पर नजर रखे जाने की धमकी भी दी है।