फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A huge crowd gathered on the birth anniversary of Mihir Bhoj

Delhi NCR News: मिहिर भोज की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोटला गांव स्थित अखिल भारतीय गुर्जर महासभा भवन में मंगलवार को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गांव और आसपास के इलाके से सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और मिहिर भोज को नमन किया। भवन परिसर राष्ट्र भक्ति और सामाजिक एकता के नारों से गूंज उठा। इसके बाद मंच से वक्ताओं ने कहा कि मिहिर भोज सिर्फ गुर्जर समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनके जीवन से नेतृत्व, साहस और जनकल्याण की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर यशवीर सिंह, हरिश्चंद्र भाटी, आनंद सरपंच, अरविंद प्रधान और हरि अवाना मौजूद रहे। भवन में बच्चों और युवाओं ने कविताएं, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मिहिर भोज की वीरगाथा को प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed