फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a haryanvi Actress allegedly rape by young man in Gautam Buddh Nagar

अभिनेत्री को ऑडिशन के नाम पर बनाया हवस का शिकार, दरिंदगी के बाद दिखाई और हैवानियत

Sat, 24 Feb 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 24 Feb 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
a haryanvi Actress allegedly rape by young man in Gautam Buddh Nagar
फाइल फोटो
हरियाणा की एक अभिनेत्री को देहाती फिल्म में काम दिलाने के बहाने नोएडा बुलाया। ऑडिशन से पहले आरोपी ने चाय पिलाई और फिर उसके साथ हैवानियत कर डाली। जानें पूरा मामला। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा के ममूरा गांव में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, हरियाणा की एक अभिनेत्री को देहाती फिल्म में काम दिलाने के बहाने नोएडा बुलाया और फिर उसे हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाई है और पुलिस से शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी है। रोहतक निवासी अभिनेत्री वहीं पर नाटक व देहाती फिल्मों में काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि नाटक की शूटिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने देहाती फिल्म में मुख्य रोल देने का वादा किया था। आरोपी ने उसे ऑडिशन देने के नाम पर 17 फरवरी को नोएडा के ममूरा गांव में बुलाया। 

a haryanvi Actress allegedly rape by young man in Gautam Buddh Nagar
यहां पर एक मकान में कमरे में कुछ कैमरे रखे हुए थे। उसने ऑडिशन से पहले चाय पिलाई जिसमें कुछ नशीला पदार्थ था। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शुक्रवार को इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

उधर, फेज-3 थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी इस तरह की कोई शिकायत उनके सामने नहीं आई है। यदि ऐसा है तो पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा एक अन्य मामले में पुलिस ने बच्ची को छेड़ने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-15 में एक बच्ची से छेड़छाड़ की थी। आरोपी दिलशाद बिहार का रहने वाला है और पीड़िता के घर के पास ही रहता है। 

आरोपी ने 19 फरवरी को बच्ची से अश्लीलता की थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे नोएडा सेक्टर-18 के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed