फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A grand new year celebrates in noida

जानिए, नोएडा के यंगस्टर्स ने कैसे मनाया न्यू ईयर

Wed, 01 Jan 2014 10:24 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 01 Jan 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
A grand new year celebrates in noida

विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी के बीच युवाओं ने उत्साह और जोश से वर्ष 2013 को विदा कर नव वर्ष 2014 का स्वागत किया।


इस दौरान मॉल्स, रेस्त्रां, होटल, पब, नाइटक्लब जहां युवाओं से खचाखच भरे रहे।

तेज संगीत और मद्धिम रोशनी में युवा मस्ती में नाचे। आलम यह था कि सेक्टर-18 की सड़कों पर युवकों ने अपनी गाड़ियों में संगीत को फुल वाल्यूम पर बजा रखा था।

हालांकि, प्रशासन की सख्ती से रात दस के बाद तेज आवाज करती गाड़ियां सड़कों पर दिखाई नहीं दीं।

सेक्टरों में आरडब्ल्यूए और अन्य स्थानों पर न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया था। हर तरफ लोग नया साल आने की खुशी में झूम रहे थे।

रात 12 बजते ही युवाओं में गजब का जोश आ गया और कुछ जहां हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।

वहीं, पब और बार में बहुत से लोग जाम छलकाते हुए एक दूसरे के गले लगकर नए साल की बधाई दे रहे थे। इस दौरान कई स्थनों पर लोगों ने खुशी के इजहार के लिए आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन


रात के बारह बजते ही बधाई संदेशों से लोगों के मोबाइल घनघनाने लगे।

नाइट क्लबों कैसे झूमे जोड़े
पब, बार और नाइट क्लबों में जमकर युवाओं ने जाम छलकाया और मद्धिम रोशनी में ठुमके लगाए। नाइट क्लबों में केवल कपल एंट्री की इजाजत थी।

जीआईपी में आइस क्यूब नाइट क्लब में सैकड़ों युवाओं ने डिस्को लाइट के बीच डांस किया। इसके अलावा कई अन्य नाइट क्लब, पब और बार में भी नए साल के जश्न में खूब जाम टकराए और युवओं ने देर रात तक डांस का मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्त्रां में डटे रहे मियां-बीबी
रेस्त्राओं में जगह न होने के कारण लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ रहा था। खासकर सेक्टर-18 के मार्केट और मॉल्स में स्थित रेस्त्रां में जबर्दस्त भीड़ थी।


सेक्टर-18 के अंगीठी, तंदूरी विलेज समेत बहुत से रेस्त्रां में मॉकटेल का इंतजाम था। लोग परिवार सहित आए और खाने के साथ जाम भी छलकाए। न्यू ईयर के दिन रेस्त्रां को एक घंटा अधिक समय तक खोलने की इजाजत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed