फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A fake doctor arrested at AIIMS in delhi

AIIMS में रेजीडेंट डॉक्टर बता नेताओं के साथ खिंचवाता था फोटो, सच जान अस्पताल प्रशासन के भी उड़े होश

Mon, 16 Apr 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
A fake doctor arrested at AIIMS in delhi
पुलिस ने पकड़ा फर्जी डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
एक युवक AIIMS में खुद को रेजीडेंट डॉक्टर बताकर नेताओं के साथ फोटो खिंचवाता था। जब उसका सच सामने आया तो अस्पताल प्रशासन के भी होश उड़ गए। जानिए
विज्ञापन


दरअसल देश की राजधानी में एम्स के सुरक्षा गार्डों ने एक और फर्जी डॉक्टर को पकड़ा है। बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले अदनान खुर्रम खुद को रेजीडेंट डॉक्टर बताकर नेताओं के साथ फोटो खिंचवाता था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। 

पुलिस को पिछले कई दिनों से उसकी तलाश थी। इसे पहले भी दो अन्य फर्जी डॉक्टर भी पकड़े गए थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अदनान ने बताया कि वह बाटला हाउस में रहता है। 
विज्ञापन


एम्स रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस मामले में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर दीपक को शिकायत दी थी। इसके बाद हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि एम्स में दो हजार से ज्यादा डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

A fake doctor arrested at AIIMS in delhi
फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति को पकड़ पाना आसान नहीं है। जब भी शक होता है तो उसकी निगरानी और विभिन्न विभागों में पूछताछ की जाती है। युवक पिछले छह महीने से उनके बीच  रह रहा था। 

कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से खुद को एम्स डॉक्टर बताकर उनसे मिलता था। उसने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी, कपिल सिब्बल और राज बब्बर के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed