फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A decomposed dead body of a man found in a room in Mangolpuri

आखिर वो किसकी पत्नी है: कमरे में मिला सड़ा गला शख्स का शव, महिला और एक युवक फरार

Thu, 03 Oct 2024 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Oct 2024 10:52 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात एम ब्लॉक मंगोलपुरी के एक मकान से बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो दरवाजे पर ताला लगा था। पुलिस ताला तोड़कर कमरे में गई तो फर्श पर शव पड़ा था। 

विज्ञापन
A decomposed dead body of a man found in a room in Mangolpuri
एक महिला को दो युवक बताते थे अपनी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगोलपुरी में एक शख्स की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से साथ रह रही महिला और युवक फरार हो गए। पुलिस को दोनों पर हत्या करने का शक है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार रात एम ब्लॉक मंगोलपुरी के एक मकान से बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो दरवाजे पर ताला लगा था। पुलिस ताला तोड़कर कमरे में गई तो फर्श पर शव पड़ा था। 

विज्ञापन

मकान मालिक ने बताया कि 11 माह पहले उसने बुध विहार निवासी अवधेश को मकान किराये पर दिया था। एक माह से महिला उसके साथ रह रही थी जिसे वह पत्नी बताता था। कुछ दिन पहले एक युवक भी घर में आकर रहने लगा था। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक भी महिला को अपनी पत्नी बताता था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार रात के बाद से लोगों ने अवधेश को नहीं देखा था। सीसीटीवी कैमरों के जरिये पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed