Delhi Building Collapse: दिल्ली में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत ढही; छह लोगों की मौत, अभी भी कई मलबे में दबे
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब किसी और के मलबे में दबे होने की आशंका न के बराबर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां अचानक चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। मलबे में आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं।
छह लोगों की मौत की बात सामने आई है, पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, एक महिला और एक पुरुष का शव थोड़ी देर पहले मलबे से निकली गई है।पुलिस की ओर से अभी दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग एनडीआरएफ, नगर निगम समेत तमाम बचाव दल मौके पर मौजूद है, स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी हुई है। इलाका बेहद घनी आबादी और संकरी गलियों वाला होने के कारण रेस्क्यू में कठिनाई हो रही है।
पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 7.04 मिनट पर वेलकम के पास एक चार मंजिला इमारत के ढहने की सूचना प्राप्त हुई। ए-ब्लॉक, गली नंबर 5, जनता कॉलोनी में घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने पाया कि इमारत की तीन मंजिलें ढह गई थीं। अग्निशमन विभाग और अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है। अब तक आठ लोगों को निकाला जा चुका है। सात को जेपीसी अस्पताल और एक को जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।#WATCH | Delhi: Locals help in clearing the debris after a ground-plus-three building collapses in Delhi's Seelampur. 3-4 people have been taken to the hospital. More people are feared trapped. https://t.co/VqWVlSBbu1 pic.twitter.com/UWcZrsrWOb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 12, 2025
उत्तर-पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया, "हमें सुबह सूचना मिली कि वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। यह इमारत मतलूफ नाम के व्यक्ति की थी। इसके सामने वाली इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोग मौके पर काम कर रहे हैं।"
अनीस अहमद अंसारी, जिनका घर इमारत गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ, ने बताया, "सब लोग सो रहे थे, तभी सुबह करीब 7 बजे मेरे घर के एक तरफ की इमारत गिर गई और उसका मलबा मेरे घर पर आ गिरा। अचानक बिजली गुल हो गई। सभी लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं।"
बिल्डिंग के मलबे से निकाले गए लोग
1. परवेज (32) पुत्र अब्दुल
2. नावेद, (19) पुत्र अब्दुल
3. सिजा (21) पत्नी परवेज़
4. दीपा (56) पत्नी गोविंद
5. गोविंद (60) पुत्र राम चरण
6. रवि कश्यप (27) पुत्र राम चरण
7. ज्योति (27) पत्नी रवि कश्यप
8. अहमद (14 महीने) पुत्र परवेज
घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री कपिल मिश्रा
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "यहां एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है लेकिन यह इतनी पतली गली है कि यहां हाथों से मलबा निकालने के अलावा कोई और दूसरा उपाय नहीं है। यहां राहत कार्य करना बहुत मुश्किल है लेकिन हम सभी चाहते हैं कि यहां से जल्द से जल्द मलबा निकल जाए। आशंका है कि मलबे में कुछ लोग फंसे हुए हैं तो हम प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें सकुशल निकाला जा सके। यह बहुत दुखद घटना है और यहां अभी तक 2 लोगों की मौत की सूचना है।"
#WATCH दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "यहां NDRF की टीम भी मौजूद है लेकिन यह इतनी पतली गली है कि यहां हाथों से मलबा निकालने के अलावा कोई और दूसरा उपाय नहीं है... यहां राहत कार्य करना बहुत मुश्किल है लेकिन हम सभी चाहते हैं कि यहां से जल्द से जल्द मलबा निकल… https://t.co/RDbCHTCWaR pic.twitter.com/T7yiYtOm6h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2025
कल आजाद मार्केट इलाके में गिरी थी बिल्डिंग, एक की मौत
आजाद मार्केट इलाके में मेट्रो के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के लिए टनल निर्माण क्षेत्र में जर्जर इमारत ढह गई। हादसे में मनोज शर्मा (45) की मौत हो गई। इस मामले में बाड़ा हिंदूराव थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दिल्ली मेट्रो की ओर से मनोज के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता की बात कही गई है। मेट्रो प्रबंधन ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Weather: भीगने के लिए तैयार रहें दिल्लीवाले, आज रिमझिम तो अगले हफ्ते जमकर बरसेंगे बदरा; पढ़ें मौसम का हाल
AAP ने जताया दुख, केजरीवाल और आतिशी ने की राहत कार्य में सहयोग की अपील
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शनिवार को सुबह चार मंजिला इमारत गिरने की घटना को आम आदमी पार्टी ने दुखद बताया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य नेताओं ने इस घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदन प्रकट की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करने की अपील की। इसके बाद काफी संख्या में आप कार्यकर्ता प्रशासन की मदद में जुट गए।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में चार मंजिला इमारत के गिरने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा, 'उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने की ये घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। गली संकरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। मैं पार्टी के सभी स्थानीय साथियों से अपील करता हूं कि मौके पर जाकर प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य में हरसंभव सहयोग करें।'
वहीं, आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, 'उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को सुबह चार मंजिला इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। चूंकि यह इमारत एक बेहद संकरी गली में स्थित थी। इसलिए राहत और बचाव कार्य में काफी कठिनाई आ रही है। पार्टी के सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि वे प्रशासन को हर संभव मदद दें और राहत कार्य में सहयोग करें।'
उधर, एमसीडी में आप के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भी एक्स पर घटनास्थल की वीडियो साझा कर कहा, 'दिल्ली के सीलमपुर में दुखद हादसा हुआ है। 4 मंजिला इमारत गिर गई है। मैं आप के सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि तुरंत मौके पर पहुंचें और राहत कार्यों में प्रशासन की हरसंभव मदद करें। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.