फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A baby boy was delivered prematurely on a flight from Delhi to Bangalore

बंगलूरू जा रहे विमान में बच्चे का जन्म, एयरलाइंस ने बांटीं खुशियां

Thu, 08 Oct 2020 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Oct 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
A baby boy was delivered prematurely on a flight from Delhi to Bangalore
विमान में बच्चे का जन्म... - फोटो : ANI

दिल्ली से बंगलूरू जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बुधवार की रात एक अनूठा मामला सामने आया। एक गर्भवती महिला यात्री को यात्रा के दौरान ही प्रसव पीड़ा शुरू हो जाने के बाद उड़ते विमान में ही उसके बच्चे की डिलीवरी कराई गई। इसे देश में अपनी तरह का पहला मामला माना जा रहा है। 

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई122 ने शाम को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए उड़ान भरी थी। विमान में सवार गर्भवती महिला को समय से पहले ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, विमान क्रू ने हालात की गंभीरता को देखते हुए महिला की विमान में ही डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। 
विज्ञापन


सूत्रों ने विमान के बंगलूरू एयरपोर्ट पर शाम 7.30 बजे लैंड करने के बाद मां व बच्चे का विमान से बाहर निकलने के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने जमकर तालियां बजाते हुए स्वागत किया। इसके बाद दोनों का चिकित्सा परीक्षण किया गया, जिसमें मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं। इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने भी उड़ते विमान में प्रसव कराए जाने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी होने से इनकार किया है। विमान से उतरने के बाद बहुत सारे यात्रियों ने इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विमान क्रू की नवजात बच्चे के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और उनकी बेहद तारीफ की है। एक यात्री ने महिला की डिलीवरी कराने में विमान में यात्री के तौर पर सवार एक डॉक्टर शैलजा वल्लभानी की मदद करने की बात भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed