Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 14-year-old boy died while making a reel by hanging himself

Delhi NCR News: फंदा लगाकर रील बनाते हुए 14 साल के किशोर की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
- केशवपुरम इलाके की घटना, नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र मोबाइल को दूर रखकर बार-बार फंदे को गले में डालकर बना रहा था रील
विज्ञापन

- टूल पर पैर लड़खड़ाने से फंदा गले में कसा, पूरी घटना वीडियो में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केशवपुरम इलाके में फंदा लगाकर रील बना रहे 14 साल के छात्र की जान चली गई। रील बनाते हुए टूल पर छात्र का पैर लड़खड़ाने पर वह फंदे पर लटक गया। पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई है। पुलिस को छात्र के मोबाइल से 40 मिनट का वीडियो मिला है। वीडियो में वह बार-बार फंदे को पंखे से लगाकर उसको गले में डालता हुआ दिख रहा है। इसी दौरान उसका पैर लड़खड़ा गया। जब परिवार वाले कमरे में पहुंचे तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि रील बनाने के दौरान घटना हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है। दीपचंद बंधु अस्पताल से केशवपुरम थाना पुलिस को एक 14 साल के लड़के के फंदे पर लटकने से मौत होने की सूचना मिली। पूछताछ में पता चला कि लड़का शांति नगर त्रिनगर में अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार वालों ने बताया कि वह नौवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता एक प्रॉपर्टी डीलर फर्म में काम करते हैं और उसकी मां गृहिणी हैं। मृतक की एक बड़ी बहन है जो 12वीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन

पुलिस ने उस कमरे की छानबीन की, जिसमें छात्र ने खुदकुशी की थी। पुलिस को कमरे में पर्दे पंखे से बंधा मिला। परिवार वालों ने बताया कि छात्र इसी फंदे में लटका हुआ मिला। उसे फंदा से उतारकर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कमरे में जांच के दौरान एक मोबाइल फोन मिला जिसमें वीडियो बन रहा था। जांच में पता चला कि वीडियो 40 मिनट का है। उसे देखने पर पता चला कि छात्र ने फंदा लगाने का रील बना रहा था। वह पर्दे के एक छोर को पंखे में बांधने के बाद दूसरे छोड़ को फंदा बनाया। उसके बाद वह बार बार टूल पर चढ़ने के बाद फंदे को अपने गले में डाल रहा था। एक बार उसका पैर लड़खड़ा गया और उसके गले में फंदा कस गया। जिससे वह फंदे पर लटक गया। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य उस कमरे में आए और छात्र को फंदे पर लटकता देख उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed