{"_id":"a874a3c8d02ed2dba587799cacd6bf57","slug":"9th-class-student-knife-attack-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बाहर नौवीं के छात्र को चाकू मारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के बाहर नौवीं के छात्र को चाकू मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Sep 2014 05:22 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के शाहदरा स्थित एक सरकारी स्कूल के बाहर शनिवार दोपहर झगड़े में एक छात्र को अन्य छात्र ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस के अनुसार, नौवीं के छात्र का दोपहर में स्कूल के कुछ छात्रों से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
छुट्टी होने के बाद बाहर निकलने पर छात्र को तीन छात्रों ने रोक लिया और उसकी पिटाई करने लगे। छात्र ने जब इसका विरोध किया तो एक छात्र ने चाकू मार दिया।
पुलिस ने उसे जीटीबी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर है। शाहदरा थाना पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
बैंच पर बैठने को लेकर छात्र को पीटा
दिल्ली के नंदनगरी स्थित एक सरकारी स्कूल में बैंच पर बैठने को लेकर तीन छात्रों ने ग्यारहवीं के छात्र की जमकर पिटाई कर दी।
छात्र के नाक और मुंह से खून निकलने पर उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तबियत खराब होने की वजह से ग्यारहवीं का छात्र बैंच पर लेट गया था। इसी बात पर उसकी झड़प हो गई।
विज्ञापन