{"_id":"5f83a57d91276eeedc83893eb5701f7e","slug":"9-prisoners-have-8-mobile-case-registered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मिले 8 मोबाइल, 9 कैदियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में मिले 8 मोबाइल, 9 कैदियों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर जेल उपाधीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में भोंडसी जेल में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्च टीम ने 9 कैदियों के पास से 8 मोबाइल जब्त किए। थाना भोंडसी में नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
कैदी गणतंत्र दिवस के दौरान जेल से बाहर अपने साथियों की मदद से कोई वारदात को अंजाम न दे, इसेे देखते हुए जेल में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्च टीम ने बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान अलग-अलग बैरकों में बंद कैदियों के पास से 8 मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन
पुलिस ने रेवाड़ी के गांव बालधन खुर्द निवासी राकेश और गांव भोंडसी निवासी शिव कुमार से एक मोबाइल बरामद किया गया। इसके अलावा दीनपुर नजफगढ़ निवासी कुलदीप, रेवाड़ी के गांव लिसाना निवासी देवेंद्र, जाटूसाना निवासी हरीश, नांगलिया रणमोख निवासी अरुण, आसियाकी मथुरा (यूपी) निवासी इकबाल, नगीना, मेवात के गांव कंसाली निवासी फजलूदीन, नूंह के गांव घासेड़ा निवासी मुस्तकीम के खिलाफ मोबाइल मिलने पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक साथ इतने मोबाइल मिलने से जेल के सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। सवाल यह है कि आखिर जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं। यह पहला मामला नहीं है जब इस जेल में मोबाइल व सिम मिले हैं। इससे पूर्व भी कई बार कैदियों से सिम व मोबाइल मिलने पर मामले दर्ज हो चुके हैं।