{"_id":"e47c9a7920026dab415bf86c7b1a26c1","slug":"9-lakh-tranfer-in-another-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से दूसरे के अकाउंट में 9 लाख ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती से दूसरे के अकाउंट में 9 लाख ट्रांसफर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 01 May 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने गलती से एक निजी कंपनी के अकाउंट में नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। विभाग ने कंपनी प्रबंधन को पैसे लौटाने की बात कही तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इसके बाद विभाग की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग (एसटी) के उपनिदेशक केएस मलिक ने सिटी थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले विभाग की तरफ से बैंक ट्रांजेक्शन के दौरान नौ लाख 58 हजार रुपये की राशि किसी दूसरे अकाउंट में चली गई।
विज्ञापन
इस गलती के बाद बैंक को जानकारी दी गई तो उन्होंने अकाउंट होल्डर से बातचीत कर पैसे वापस करने को कहा। आरोप है कि गौमेन इंटरटेनमेंट कंपनी के मालिक निशांत शर्मा ने पैसे वापस देने की बजाय उसमें से सात लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
साथ ही पैसे वापस देने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।