फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   89 RCs released in 10 days, 18 crores to be recovered by UP RERA

यूपी रेराः 10 दिन में 89 आरसी जारी, 18 करोड़ की होगी वसूली 

Mon, 09 Dec 2019 02:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
89 RCs released in 10 days, 18 crores to be recovered by UP RERA
demo pic - फोटो : SELF

उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने 10 दिनों के अंदर 18.04 करोड़ रुपये की 89 रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की है। जिसमें बिल्डरों से खरीदारों के 48 हजार रुपये से लेकर 2.39 करोड़ तक की वसूली के आदेश शामिल हैं। 

विज्ञापन


इनमें से 41 आरसी गौतमबुद्ध नगर के बिल्डरों को जारी की गई है। उनसे 8 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। वहीं गाजियाबाद के बिल्डरों को 29 आरसी जारी की गई है। वहां के बिल्डरों से कुल 4.98 करोड़ रुपये की वसूली होगी। यूपी रेरा अभी तक एक हजार से अधिक मामलों पर आरसी जारी कर चुका है। 
विज्ञापन


रेरा के आदेश का पालन नहीं करने पर खरीदार प्रार्थना पत्र देकर अपील कर रहे हैं जिस पर रेरा की तरफ से संबंधित बिल्डरों को नोटिस जारी किया जाता है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और आदेश का पालन नहीं होने पर रेरा आरसी जारी करता है। हाल ही में यूपी रेरा ने 26 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच 89 आरसी जारी की है। जो गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, मेरठ, इलाहाबाद और आगरा के बिल्डरों के खिलाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लखनऊ में भी 16 आरसी जारी की गयी है। उनमें 4.61 करोड़ रुपये की वसूली होगी। यूपी रेरा ने ग्रेटर नोएडा और इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के खिलाफ भी एक-एक आरसी जारी की है। सबसे कम धनराशि इलाहाबाद प्राधिकरण से 48 हजार रुपये की वसूली जाएगी। जबकि, सबसे अधिक लखनऊ के बिल्डर सहारा प्राइम सिटी से 2.39 करोड़ की वसूली होगी। मेरठ में सुपरटेक से 25.01 लाख, आगरा में अंसल से 15.43 लाख की वसूली होगी।
 

गाजियाबाद में इन बिल्डरों से होगी वसूली

89 RCs released in 10 days, 18 crores to be recovered by UP RERA
अंसल वैली व्यू - फोटो : अमर उजाला

कलर होम्स से 3.80 लाख, मंजू जे होम्स से 4.21 लाख, कोहिनूर बिल्डिंग एंड प्लानिंग से 46.16 लाख व 9.20 लाख, एमआर प्रोव्यू रियलटेक से 66.07 लाख, एक लाख व 3.94 लाख, सनसिटी हाइटेक इंफ्रास्ट्रक्चर से 41.23 लाख व 39.27 लाख, एंथम यश कीर्ति इंफ्रा सिटी से 34.55 लाख, उप्पल चड्ढा हाईटेक डेवलपर्स से 16.70 लाख, शौर्य टावर्स से 6.72 लाख, कृष्णा इंफ्राहोम्स से 50.01 हजार, 5.65 लाख, 5.64 लाख, 5.67 लाख, 4.42 लाख, 5.62 लाख, 12.99 लाख, 5.49 लाख, 6.10 लाख व 4.30 लाख, अंसल लैंडमार्क टाउनशिप से 37.82 लाख व 5.88 लाख, अंसल अर्बन से  5.03 लाख व 61.02 लाख, शौर्यपूरम से 23.81 लाख, अंतरिक्ष रियलटेक से 15.50 लाख और केडीपी बिल्डवेल से 20.15 लाख की वसूली होगी। 

गौतमबुद्ध नगर में 8.05 करोड़ की वसूली
फेस्टिवल सिटी फेज वन से 44.52 लाख, मॉस्काट होम्स से 48.62 लाख, पटेल एडवांस से 5.63 लाख, सनवर्ल्ड डेवलपर्स से 10.97 लाख, बुलंद बिल्डटेक से 61.79 लाख, केवी डेवलपर्स से 26.75 लाख, लॉजिक्स इंफ्रा डेवलपर्स से 41.79 लाख, अंसल हाईटेक टाउनशिप से 2.96 लाख, हेबीटेक इंफ्रास्ट्रक्चर से 26.43 लाख, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से 2.42 लाख, आधार ग्रुप से 4.55 लाख व 8.71 लाख, अंसल प्रोपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर पर 56.58 लाख, 1.79 लाख, 4.02 लाख, 32.57 लाख, 21.15 लाख, 16.23 लाख व 6.86 लाख, अंसल सुशांत मेगापॉलिस हाईटेक सिटी पर 55.93 लाख व 8.96 लाख, श्री कॉलोनाइजर एंड डेवलपर्स से 25.32 लाख, सुपरटेक से 22.82 लाख, 69.40 लाख व 33.51 लाख, गायत्री हॉस्पिटैलिटी एंड रियलकॉन से 24.54 लाख, 24.46 लाख व 1.75 लाख, शुभ एश्वाइजंर्स पर 11.70 लाख, 4.96 लाख, 10.76 लाख व 3.10 लाख, एयरविल स्मार्ट सिटी से 56 हजार, यूपी टाउनशिप इंफ्रास्ट्रक्चर से 1.57 लाख व 2.05 लाख, ओरा बिल्डवेल पर 12.96 लाख व एक लाख, सुपरटेक से 46.70 लाख, कॉन्सेप्ट हॉरिजोन इंफ्रा से 2.91 लाख, फ्यूचर वल्ड ग्रीन होम्स से 13.12 लाख व 3.53 लाख

लखनऊ में 16 आरसी पर होगी वसूली
अंसल प्रोपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर से 7.94 लाख, 10.38 लाख, 3.65 लाख, 15.36 लाख, 21.74 लाख, 7.41 लाख व 7.83 लाख, वेल्थ मंत्रा इंफ्राकॉन से 9.99 लाख, 16.27 लाख, सहारा प्राइम सिटी से 2.39 करोड़ व 8.55 लाख, भाव्या क्रेटर्स से 37.55 लाख, लक्ष्य रियलइंफ्रा से 38.61 लाख, रोहताश प्रोजेक्ट से 14.84 लाख, अवध इंफ्रालैंड से 13.83 लाख, मीनाक्षी कृपा डेवलपर्स से 8.08 लाख की वसूली होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed