फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   88 year old woman arrested for heroin smuggling in delhi

दिल्ली में 88 साल की बुजुर्ग महिला हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार, 30 साल से कर रही ये धंधा

Thu, 29 Aug 2019 08:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
88 year old woman arrested for heroin smuggling in delhi
राजरानी उर्फ तोपली - फोटो : अमर उजाला

सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन ये हकीकत है कि 88 साल की उम्र में एक महिला हेरोइन जैसे मादक पदार्थ की तस्करी में गिरफ्तार की गई है। महिला की पहचान राजरानी उर्फ तोपली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो बुजुर्ग महिला 30 साल से मादक पदार्थों के धंधे से जुड़ी हुई है। वह इंद्रपुरी थाने की बीसी (घोषित बदमाश) भी है। पुलिस ने उसके पास से 16 ग्राम हेरोइन बरामद की है। राजधानी के तमाम इलाकों में महिला को हेरोइन अम्मा के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि 27 अगस्त को जिले के नारकोटिक्स स्कवॉड में तैनात एएसआई चरण सिंह को सूचना मिली थी कि राजरानी किसी से हेरोइन की खेप लेकर इंद्रपुरी स्थित अपने घर आने वाली है। सूचना पर एसीपी (ऑपरेशन) उमा शंकर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहा मंडी नारायणा फ्लाई ओवर के पास पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद वहां पहुंची राजरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेनेे पर उसके पास से 16 ग्राम हेरोइन मिली। जांच में पता चला कि राजरानी इंद्रपुरी थाने की बीसी है और उसके खिलाफ आबकारी और एनडीपीएस के 9 मामले दर्ज हैं। 

वह तीस साल से इस धंधे से जुड़ी है। पुलिस उसे कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उससे पूछताछ कर इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed