{"_id":"7d40816a176df92c8dd8bb2963575987","slug":"84-tables-will-be-set-on-winning-candidates-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 मेजों पर तय होगी प्रत्याशियों की जीत-हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 मेजों पर तय होगी प्रत्याशियों की जीत-हार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 08 May 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में जिले के प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला 84 मेजों पर होगा। 16 मई को होने वाली मतगणना की तैयारी शुरू हो चुकी है। मतगणना से पूर्व 12 और 15 मई को प्रशिक्षण शिविर लगेगा।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार यदुवंशी ने बताया कि मतगणना में लगाए जाने वाले 110 अधिकारी व कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण 12 मई को दिया जाएगा।
एनएच-24 स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज में यह कैंप आयोजित होगा। सुबह आठ बजे से मतगणना का काम आरंभ हो जाएगा। दोपहर एक बजे तक रिजल्ट आने की उम्मीद है।
दूसरी ओर पावर कारपोरेशन अफसरों ने बुधवार को मंडी स्थित लोकसभा मतगणना स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसई एसबी यादव ने बताया कि मतगणना स्थल पर महानगर, देहात और लोनी सर्किलों से बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन