फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   84 special trains will run on Chhath special arrangements for passengers at Anand Vihar and New Delhi stations

Railways: छठ पर चलेंगी 84 स्पेशल ट्रेनें, आनंद विहार और नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों के लिए खास इंतजाम

Tue, 25 Oct 2022 08:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Oct 2022 08:09 PM IST
सार

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने डॉक्टरों की तैनाती भी स्टेशन पर की है। सुबह 6 बजे से रात के 12 बजे तक नई दिल्ली, दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
84 special trains will run on Chhath special arrangements for passengers at Anand Vihar and New Delhi stations
रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों के लिए की गई टेंट की व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पूजा के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। सबको घर पहुंचने की जल्दी है। यात्रियों की तादाद को देखते हुए रेलवे ने कई इंतजाम किए हैं। स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही अतिरिक्त कोच की भी व्यवस्था की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इस पर्व में शरीक होने की सुविधा मिल सके। इतना ही नहीं स्टेशन के बाहर टेंट लगाकर भीड़ नियंत्रण की योजना है। यहां टिकट और ट्रेन की जानकारी के साथ ही मनोरंजन व खाने-पीने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस त्योहार पर रेलवे कुल 84 विशेष ट्रेन चला रहा है जो 845 फेरे लगाएंगी। 3.5 लाख अतिरिक्त लोगों को यात्रा करवाने की तैयारी की है।

विज्ञापन

स्टेशन पर अतिरिक्त यात्री प्रतीक्षा क्षेत्र की सुविधा
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली के अजमेरी गेट व आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की है। अजमेरी गेट पर 10,500 वर्ग फुट पर सर्कुलेटिंग एरिया में टेंट लगाया गया है। इसमें 584 यात्रियों की ठहरने की क्षमता है। प्लेटफार्म 16 की ओर दूसरा टेंट 6,250 वर्गफुट क्षेत्र में है, जिसकी क्षमता 417 यात्रियों की है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अस्थायी प्रतीक्षा क्षेत्र में यात्रियों की कुल क्षमता 1,001 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 मोबाइल शौचालय की व्यवस्था 
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 20 मोबाइल शौचालय, टेंट एरिया के सामने पानी के अतिरिक्त 20 नल, चार आरक्षण काउंटर और चार यूटीएस बुकिंग काउंटर, एक पूछताछ काउंटर के साथ, ट्रेन सूचना और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के लिए बड़े आकार की दो एलसीडी स्क्रीन, समाचार और सांस्कृतिक गीतों के लिए छोटे आकार की दो एलसीडी स्क्रीन, भोजन और नाश्ते के लिए एक स्टॉल और आरपीएफ हेल्प डेस्क काउंटर उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन

आनंद विहार में 8,100 वर्ग फुट में टेंट की व्यवस्था
आनंद विहार टर्मिनल पर 8,100 वर्ग फुट सर्कुलेटिंग एरिया में टेंट की व्यवस्था, जिसमें 450 यात्रियों की क्षमता है। आनंद विहार टर्मिनल पर 20 मोबाइल शौचालय, टेंट एरिया के सामने पानी के 20 अतिरिक्त नल, चार आरक्षण काउंटर और एक पूछताछ काउंटर के साथ चार यूटीएस बुकिंग काउंटर लगाया गया है। इसके अलावा ट्रेन की सूचना और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के लिए बड़े आकार की दो एलसीडी स्क्रीन, समाचार और सांस्कृतिक गीतों के लिए छोटे आकार की दो एलसीडी स्क्रीन, भोजन और नाश्ते के लिए दो स्टॉल और एक आरपीएफ हेल्पडेस्क काउंटर बना है।

स्टेशन पर डॉक्टरों की तैनाती की गई है
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने डॉक्टरों की तैनाती भी स्टेशन पर की है। सुबह 6 बजे से रात के 12 बजे तक नई दिल्ली, दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर तैनात रहेंगे। दिल्ली क्षेत्र के सभी प्रमुख स्टेशनों पर डॉक्टर 24 घंटे शॉर्ट नोटिस पर उपलब्ध होंगे। स्टेशनों पर पैरा-मेडिकल स्टाफ, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के साथ प्राथमिक चिकित्सा पोस्ट की सुविधा है। मुख्य स्टेशनों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता रहेगी।

अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती
भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की मदद करने के लिए अतिरिक्त वाणिज्यिक कर्मचारी, आरपीएफ, जीआरपी कर्मचारी, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और स्काउट एंड गाइड्स की तैनाती की गई है। इसके साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 16 और आनंद विहार टर्मिनल पर प्लेटफॉर्म एक से पूर्व की ओर जाने वाली ट्रेनें चलाई जाएंगी। एकबार तय हो जाने के बाद प्लेटफॉर्म में बदलाव नहीं किया जाएगा। विशेष ट्रेनों सहित सभी रेक निर्धारित प्रस्थान से कम से कम 30 मिनट पहले प्लेटफॉर्म पर लगाए जाएंगे।

सूचना बोर्ड पर ट्रेन संबंधित जानकारी होगी।
समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नियमित निगरानी रेलवे अधिकारी करेंगे। उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल, दिल्ली में मंडल अस्पतालों और रेलवे स्टेशन के पास रेलवे औषधालयों को रेलवे स्टेशन पर किसी भी संभावित अप्रिय घटना की स्थिति में तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार पिछले साल से अधिक ट्रेन चलाई जा रही है। स्टेशन पर यात्रियों के जरूरत के अनुसार सभी व्यवस्था की गई है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पर्व में शरीक हो सके इसके लिए टिकट काउंटर, स्पेशल ट्रेन, अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त भीड़ को देख क्लोन स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed