{"_id":"62bf1a10273c6a3bf2259c9f","slug":"813-new-corona-cases-found-in-delhi-three-patients-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: मौत और संक्रमण दर दोनों में हुआ इजाफा, सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: मौत और संक्रमण दर दोनों में हुआ इजाफा, सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हजार के पार
Fri, 01 Jul 2022 09:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Jul 2022 09:30 PM IST
सार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ने के साथ संक्रमण दर बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग को टेस्ट के दौरान 813 नए मामले मिले हैं व तीन मौतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ने के साथ संक्रमण दर बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग को टेस्ट के दौरान 813 नए मामले मिले हैं व तीन मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, नए मामलों के साथ संक्रमण दर पांच फीसदी को पार करते हुए 5.30 फीसदी पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में कोरोना के 15339 टेस्ट किए हैं। इसमें से 10738 आरटीपीसीआर व 4601 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में 2672 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 239 है। इसमें से आईसीयू में 79, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 70 व वेंटिलेटर पर सात मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में 16533 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 1060 लोगों ने पहली व 2791 लोगों ने दूसरी और 12682 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 3703 व कंटेनमेंट जोन 386 हैं।
विज्ञापन