फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   80 percent beds reserved for Delhi residents in hospitals

अस्पतालों में दिल्ली वालों के लिए 80 फीसदी बिस्तर आरक्षित, दिखाना होगा वोटर आईडी कार्ड

Mon, 01 Oct 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
80 percent beds reserved for Delhi residents in hospitals
जीटीबी अस्पताल

दिल्ली वालों को जल्द ही राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में 80 फीसदी बिस्तर आरक्षित मिलेंगे। इस कड़ी में पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) में पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद दिल्ली सरकार ने योजना को जीटीबी अस्तपाल में लागू कर दिया है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने खुद इस अस्पताल में पहुंचकर निरीक्षण भी किया। जैन ने मरीजों व तीमारदारों से बातचीत भी की।        

विज्ञापन


दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके कारण कई बार राजधानी के लोगों को ही समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। इसलिए सरकार अभी जीटीबी अस्पताल में इस योजना की शुरुआत की है। इस अस्पताल में 17 में से 13 काउंटर सिर्फ दिल्ली वालों के लिए आरक्षित होंगे। इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचने पर मरीज को अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा। दिल्ली और बाहरी राज्यों के मरीज के बाकायदा अलग-अलग रंग के कार्ड भी बनाए जाएंगे। योजना सफल रही तो दिल्ली सरकार अपने अन्य अस्पतालों में भी इस योजना को लागू करेगी।        
विज्ञापन


मुफ्त दवा भी सिर्फ दिल्ली के लोगों को मिलेगी
सरकार ने यह भी तय किया है कि दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वालों को ही मुफ्त दवा की सुविधा दी जाएगी। हालांकि रक्त जांच, एक्सरे जैसी सामान्य सुविधाएं सभी के लिए निशुल्क रहेंगी। इसके अलावा अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं भी सभी मरीजों के लिए रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फीसदी बिस्तर बाहरी राज्यों के लोगों के लिए आरक्षित
अस्पताल में दिल्ली वालों के लिए 80 फीसदी बिस्तर और बाहरी राज्य के मरीजों को 20 फीसदी बिस्तर आरक्षित होगा। अस्पतालों में दिल्ली वालों को भर्ती, जांच, दवाएं, ऑपरेशन इत्यादि इलाज की सुविधाओं में वरियता दी जाएगी। अगर कोई मरीज 18 वर्ष की आयु से कम है तो उसे अपने माता पिता का पहचान पत्र अस्पताल में दिखाना होगा। दिल्ली का पहचान पत्र होने के बाद ही उसे चिकित्सीय सुविधा मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed