फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8 luxury cars burns in container

कंटेनर में बंद 8 लग्जरी कारें जलकर खाक

Tue, 06 May 2014 08:02 AM IST
Updated Tue, 06 May 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
 8 luxury cars burns in container

नोएडा-गाजियाबाद से सटे जेवर से तीन किमी दूर यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कंटेनर में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। इस हादसे में महेंद्रा कंपनी की आठ लग्जरी कारें जल गईं।

विज्ञापन


चालक और क्लीनर ने जैसे-तैसे कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक और क्लीनर का आरोप है कि सोमवार सुबह आसपास के ग्रामीण कंटेनर से वाहनों की एसेसरीज लूटकर ले गए।
विज्ञापन


एसएचओ जेवर समरजीत सिंह का कहना है कि अभी तक कंपनी या कंटेनर के चालक-क्लीनर ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। अगर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी तो जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टायरों की चिंगारी से लगी थी आग

 8 luxury cars burns in container

नवादा (बिहार) निवासी कंटेनर चालक इरफान और क्लीनर शहनवाज ने बताया कि वे रविवार को कंटेनर में पांच स्कार्पियो और तीन बोलेरो गाड़ियां लादकर हरिद्वार से रांची (झारखंड) जा रहे थे।

यमुना एक्सप्रेस वे पर टायरों से चिंगारी निकलने के कारण उन्होंने कंटेनर को रोक दिया। इसके कुछ देर बाद कंटेनर में आग लग गई। दोनों ने जैसे-तैसे गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

दोनों के मुताबिक थोड़ी ही देर में कंटेनर में रखी सभी लग्जरी गाड़ियां जलने लगीं। सूचना पर पहुंची दमकल ने दो बोलेरो गाड़ियों को अधजली हालत में निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed