फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   72 teachers of Delhi government schools not matched with biometrics expelled

ये गुरु नहीं गुरु घंटाल हैं: बॉयोमेट्रिक से पकड़े गए 72 शिक्षक, पेपर किसी और ने दिया और दूसरा कर रहा था नौकरी

Fri, 05 Aug 2022 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Aug 2022 10:32 PM IST
सार

शिक्षकों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नियुक्ति आदेश जारी कर उन्हें आवंटित स्कूल मेें एक महीने के भीतर पद संभालनेे के लिए कहा गया। शिक्षकों ने स्कूल में नियुक्ति ले ली थी। डीएसएसएसबी ने फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 तक बायोमेट्रिक सत्यापन किया। डीएसएसएसबी ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में बताया कि विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक और फोटोग्राफ का मिलान नहीं हो रहा।

विज्ञापन
72 teachers of Delhi government schools not matched with biometrics expelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बीते एक साल से कार्यरत 72 शिक्षकों को बायोमेट्रिक और फोटोग्राफ का मिलान नहीं होने के कारण नौकरी से निष्कासित करने का नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की ओर से आयोजित परीक्षा किसी दूसरे ने दी और नौकरी कोई और कर रहा था। अब शिक्षा निदेशालय ने इन्हें नौकरी से निष्कासन का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

दरअसल, शिक्षकों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नियुक्ति आदेश जारी कर उन्हें आवंटित स्कूल मेें एक महीने के भीतर पद संभालनेे के लिए कहा गया। शिक्षकों ने स्कूल में नियुक्ति ले ली थी। डीएसएसएसबी ने फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 तक बायोमेट्रिक सत्यापन किया। डीएसएसएसबी ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में बताया कि विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक और फोटोग्राफ का मिलान नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी।  कमेटी ने डीएसएसएसबी की रिपोर्ट को जांचने केे बाद अपनी रिपोर्ट में बताया कि परीक्षा में सही उम्मीदवार की जगह किसी और ने परीक्षा दी। इन शिक्षकों नेे तीन साल पहले 2019 में ज्वाइन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed