{"_id":"56fd16cf4f1c1ba47af009e8","slug":"7-thousand-pensioners-pension-could-be-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार पेंशनधारकों की बंद हो सकती है पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार पेंशनधारकों की बंद हो सकती है पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 01 Apr 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के करीब सात हजार पेंशनधारकों की अगले महीने से पेंशन रुक सकती है। इन लोगों ने अभी तक जिला समाज कल्याण विभाग या अपने खातों से संबंधित बैंक में आधार कार्ड जमा नहीं कराए हैं।
विज्ञापन
आधार जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। आधार जमा न कराने वालों में सबसे ज्यादा पेंशनधारक ग्रामीण क्षेत्र के हैं। ऐसे पेंशनधारकों को विभाग ने कई बार सूचित भी किया है।
विज्ञापन
सात हजार पेंशनधारकों में से करीब 4200 पेंशनधारकों ने आधार जमा नहीं कराया है। शहरी क्षेत्र के करीब तीन हजार लोगों ने आधार जमा नहीं कराए हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के कारण अभी तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशीला देवी ने बताया कि जिनके आधार कार्ड लिंक नहीं हुए हैं उनकी पेंशन अगले महीने से रुक सकती है।