फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   65 new corona infected in Ghaziabad, five killed

गाजियाबाद में 65 नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत

Mon, 22 Jun 2020 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jun 2020 06:59 AM IST
सार

  • डासना जेल में दो बंदी व महिला अस्पताल की पांच स्टाफ नर्स भी संक्रमित
  • छह मरीजों की हुई मौत पर एक की प्रशासन ने नहीं की पुष्टि

विज्ञापन
65 new corona infected in Ghaziabad, five killed
Corona - फोटो : Twitter

विस्तार

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हर दिन तेज होती जा रही है। रविवार को 65 नए मरीज पाए गए जबकि छह की मौत हो गई। इनमें से विभाग ने केवल पांच मौतों की ही पुष्टि की है। संक्रमण मुक्त होने के बाद 10 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जिन पांच मौत की पुष्टि हुई है, उनमें चार ने मेरठ मेडिकल कॉलेज और एक ने संतोष अस्पताल में दम तोड़ा। 

विज्ञापन


इनमें से चार मौत पहले हुई थी, जबकि दो मौत रविवार को हुई है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 918 हो गई है। जबकि स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 510 पहुंच गया है। अभी अलग-अलग अस्पतालों में 362 का उपचार चल रहा है। अब मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। रविवार को 422 मरीजों के सैंपल जांच को भेजे गए।  
विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रजापुर निवासी 48 साल की महिला की मौत संतोष अस्पताल एवं 50 साल के मोदीनगर निवासी पुरुष की मौत मेरठ मेडिकल कालेज में हुई है। संक्रमित मरीजों में महिला अस्पताल की पांच स्टाफ नर्स और डासना जेल के दो बंदी हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जून तक 918 यानी 21 दिन में 393 मरीज
31 मई तक 325
30 अप्रैल तक 71
31 मार्च तक 10

अस्पताल से फरार महिला पांच नर्सों को कर गई संक्रमित 
 
महिला अस्पताल से भागी कोरोना पॉजिटिव महिला का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। उसका उपचार करने वाली पांच स्टाफ नर्सों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। महिला के अस्पताल से भागने के बाद कार्यरत 28 लोगों के सैंपल लिए गए थे।


रविवार को सीएमएस समेत एक दर्जन डॉक्टरों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जांच एक अन्य गर्भवती महिला के पॉजिटिव आने पर कराईं गई थी। सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल से एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने खुद को डिस्चार्ज किए जाने की मांग को लेकर पहले हंगामा और फिर वह पति के साथ चली गई।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed