{"_id":"37d1f1ede9389b7062dac24abf8ef411","slug":"64-shramik-kunj-flat-allotment-will-be-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्द होगा 64 श्रमिक कुंज फ्लैटों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रद्द होगा 64 श्रमिक कुंज फ्लैटों का आवंटन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 09 Jul 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-110 के श्रमिक कुंज में दुकानों के फ्लैट के रूप में आवंटन को रद्द करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस सेक्टर में ऐसे 64 फ्लैट हैं, जिनका आवंटन अब प्राधिकरण दुकान के रूप में करेगा। डीसीईओ अखिलेश सिंह ने बताया कि जिन आवंटियों को फ्लैट आवंटित किए गए हैं, उन्हें ब्याज सहित रुपये वापस किए जाएंगे।
दरअसल, प्राधिकरण ने लेफ्टआउट फ्लैटों की योजना के तहत सेक्टर-66, 93, 110 और 122 में श्रमिक कुंज फ्लैटों का आवंटन किया था। इन फ्लैटों में करीब डेढ़ सौ दुकानें भी फ्लैट की ही दर पर आवंटित किए जाने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
जब डीसीईओ ने इसकी जांच की तो पता चला कि सेक्टर-110 में 64 दुकानें फ्लैट के रूप में आवंटित हो गई हैं। इसके बाद इन फ्लैटों को दुकान के रूप में आवंटित करने का निर्णय लिया गया। प्राधिकरण के इस फैसले से 64 आवंटियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
हालांकि शेष 86 फ्लैट दुकान के रूप में कनवर्ट नहीं किए जाएंगे। परेशान 64 आवंटी प्राधिकरण से मिलकर अपना पक्ष रखने की बात कह रहे हैं। बता दें कि फ्लैट की कीमत 5.20 लाख है, जबकि दुकान की कीमत 70 लाख रुपये तक होगी।