{"_id":"a7a29ed75eb0c7078de006683380706b","slug":"64-million-of-pharmaceutical-waste-without-fogging-machines","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा बिना बेकार हुई 64 लाख की फॉगिंग मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा बिना बेकार हुई 64 लाख की फॉगिंग मशीनें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 04 May 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की लापरवाही से मच्छर लोगों का खून चूस रहे हैं और 64 लाख की फॉगिंग मशीनें भी बेकार पड़ी हैं।
विज्ञापन
निगम के स्वास्थ्य विभाग ने 13वें वित्त आयोग के फंड से 80 छोटी फॉगिंग मशीनें खरीदी हैं, लेकिन दवा न खरीद पाने की वजह से यह मशीनें अभी तक चालू नहीं हो पाई हैं।
हर साल 15 अप्रैल से नगर निगम फॉगिंग अभियान शुरू करता था। इस बार आचार संहिता की वजह से निगम अफसर दवा नहीं खरीद पाए।
दरअसल, आचार संहिता के दौरान टेंडर जारी करने से अफसर डरते रहे। बाद में एक्सपर्ट की राय ली तो पता चला कि विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए टेंडर जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
अब निगम अफसरों ने फॉगिंग की दवा (मैलाथियान) खरीदने की प्रक्रिया शुरू की। निगम ने एक मई से फॉगिंग कराने का दावा किया, लेकिन अभी भी निगम में दवा नहीं पहुंची।
विज्ञापन
मच्छरों के आतंक से परेशान
फागिंग शुरू न होने से लोग मच्छरों के आतंक से परेशान है। निगम के कंट्रोल रूम में प्रतिदिन 15 से 20 शिकायतें मच्छरों की पहुंच रही हैं।