दिल्ली पुलिस ने सट्टा लगाने के आरोप में छह लोगों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच में सट्टा लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मैच के लिए सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात को राजपुर खुर्द गांव के एक घर पर छापा मारा गया।
Delhi: 6 people arrested by Delhi Police last night from a farmhouse in Maidan Garhi area for betting on Delhi Capitals V/s Royal Challenger Bangaluru match.
विज्ञापन
A case under the Gambling Act has been registered against the accused by Maidan Garhi Police station. — ANI (@ANI) October 6, 2020
उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस को छह लोग मिले, जो लैपटॉप के जरिए सट्टेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि छापेमारी के दौरान 1,19,700 रुपये नकद और नौ मोबाइल फोन के साथ ही एक लैपटॉप भी जब्त किया गया। उपायुक्त ने कहा कि सट्टेबाजी से संबंधित धाराओं में एक मामला मैदान गढ़ी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव सेजवाल (30), सोनू राठी (37), साहिल लूथरा (28), मोहित डागर (27) , हेमंत दलाल (30) और संजय राठी (38) के रूप में हुई है।