फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   58 year old woman murdered in Najafgarh

रिश्तों का कत्ल: बेटी ने की मां की हत्या... मंगेतर भी था साथ, इलाके में हड़कंप; CCTV से खुलेगा मर्डर का राज

Sat, 17 Aug 2024 10:43 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 Aug 2024 10:43 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 58 साल की महिला की मौत होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
58 year old woman murdered in Najafgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

नजफगढ़ इलाके में 58 साल की महिला की हत्या कर दी गई। महिला की शिनाख्त 58 साल की सुमित्रा के रूप में हुई है। महिला घर में अकेली रहती थी। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर महिला की बेटी मोनिका, उसके मंगेतर नवीन और उसके दोस्त योगेश को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 अगस्त को मोनिका ने मां के दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि गेट टूटा हुआ था और फ्लैट के अंदर सुमित्रा बेडरूम के फर्श पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन


उसके माथे, आंख और दोनों हाथों की कलाई पर चोट के निशान थे। उसके मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, आस-पास के सीसीटीवी जांच में पता चला कि 15 अगस्त की देर रात 2.30 बजे मोनिका अपने मंगेतर नवीन और उसके दोस्त योगेश को सुमित्रा के घर आते हुए दिख रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ कर रही है। आशंका है कि बेटी मां की हत्या में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed