{"_id":"571e083d4f1c1b0f75a91659","slug":"52-percent-gurgaon-resident-want-odd-even-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 फीसदी लोग चाहते हैं गुड़गांव में भी लागू हो सम-विषम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 फीसदी लोग चाहते हैं गुड़गांव में भी लागू हो सम-विषम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:44 AM IST
सार
- इस फार्मूले से कम होगा प्रदूषण का स्तर और ट्रैफिक की समस्या
- लोकल सर्कल डॉट कॉम के सर्वे में मिले रुझान
- हालांकि 48 फीसदी लोग इस फार्मूले से हैं असहमत
विज्ञापन
- फोटो : अनिल कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में चल रहे सम-विषम फार्मूले को लेकर भले ही कुछ राजनीतिक पार्टियां विरोध कर रही हो, लेकिन साइबर सिटी के 52 फीसदी लोग लोग चाहते हैं कि यहां की सड़कों के लिए भी यह फार्मूला लागू होना चाहिए।
विज्ञापन
लोकल सर्कल डॉट कॉम के सर्वे में यह बात सामने आई है। लोगों का मानना है कि इस फार्मूले के लागू होने के बाद गुडग़ांव की सड़कों को ट्रैफिक से मुक्ति मिल जाएगी और लोग जाम में नहीं फंसेंगे।
विज्ञापन
ट्रैफिक और प्रदूषण के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में सम-विषम फार्मूला लागू किया है, जिसके लेकर पक्ष-विपक्ष में लोग हैं। लोकल सर्कल डॉट कॉम की ओर से गुडग़ांव के 1733 लोगों के बीच अलग-अलग जगहों से ऑनलाइन सर्वे किया गया।
विज्ञापन
इसमें उनसे पूछा गया कि सम-विषम फार्मूले से दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक कम हुआ है। इसका गुडग़ांव में अमल करना चाहिए या नहीं? इस पर 52 फीसदी लोगों का कहना है कि इसे पुलिस-प्रशासन के सहयोग से गुडग़ांव में लागू किया जाना चाहिए, हालांकि 48 फीसदी लोग असहमत रहे।
ऑनलाइन सर्वे में लोगों ने माना कि इस फार्मूले से दिल्ली की सड़कों पर प्रदूषण में कमी आई है। इस दौरान सड़कों पर ट्रैफिक की कमी और जाम से मुक्ति ने समय की बचत की है। सर्वे के दौरान 55 फीसदी लोगों ने माना कि इससे उच्च स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण स्तर को भी कम करने में मदद मिलेगी।
वहीं, गुडग़ांव के लोगों से पूछा गया कि सम-विषम फार्मूला दिल्ली में सही तरीके से लागू हुआ या नहीं। इस पर 50 फीसदी लोग कहते हैं कि इस पर सरकार और पुलिस ने अच्छा से अमल कराया और जनता ने पूरा सहयोग दिया। 43 फीसदी लोग इससे असहमत है।
वहीं 7 फीसदी लोगों ने कहा कि इस फाूर्मले के दौरान उनका दिल्ली जाना नहीं हुआ। बता दें कि साइबर सिटी में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग दिल्ली या दिल्ली के रास्ते नोएडा व गाजियाबाद जाते हैं।