{"_id":"683db2fdf7f151b7980263eb","slug":"5100-rupees-reward-for-finding-missing-dog-in-bulandshahr-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हमारा कुत्ता गुम हो गया..': टाइगर को ढूंढने वाले को मिलेगा 51,00 रुपये का इनाम, मालिक ने शहर में लगाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हमारा कुत्ता गुम हो गया..': टाइगर को ढूंढने वाले को मिलेगा 51,00 रुपये का इनाम, मालिक ने शहर में लगाए पोस्टर
Mon, 02 Jun 2025 07:52 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 02 Jun 2025 07:52 PM IST
सार
बुलंदशहर के अभिषेक चौधरी का अमेरिकन बुली नस्ल का कुत्ता टाइगर 26 मई से लापता है। अभिषेक ने ढूंढने वाले को 5100 रुपये का इनाम और गुप्त पहचान का आश्वासन देते हुए नगर में पोस्टर चस्पा किए हैं।
विज्ञापन
चस्पा किए पोस्टर,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'हमारा कुत्ता गुम हो गया है.. पता बताने वाले को 5100 रुपये का इनाम दिया जाएगा और पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।' अमेरिकन बुली नस्ल के एक कुत्ते के फोटो लगे ये पोस्टर नगर में चस्पा किए गए हैं। नगर निवासी पीड़ित ने बताया कि उनका यह टाइगर नाम का कुत्ता गत 26 मई से लापता है।
विज्ञापन
नगर निवासी अभिषेक चौधरी ने बताया कि उन्होंने एक अमेरिकन बुली नस्ल का कुत्ता पाल रखा था, जिसका नाम टाइगर रखा हुआ है। वह 26 मई की सुबह से लापता है। कुत्ते की तलाश में असफल रहने पर अब उन्होंने उसे खोजकर लाने वाले को 5100 रुपये का इनाम देने का एलान किया है और नगर व गांवों में पोस्टर भी लगवाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टाइगर हर रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकला था, लेकिन इस बार लौटकर नहीं आया। काफी तलाश के बावजूद जब कुत्ते का कुछ पता नहीं चला तो अभिषेक ने गांव व आस-पास के क्षेत्रों में पोस्टर चिपकवाए, जिसमें कुत्ते की तस्वीर के साथ इनाम की घोषणा भी की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक टाइगर नहीं मिल जाता, तब तक वह हर संभव प्रयास करते रहेंगे। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन