{"_id":"570315c37d12bdffc19cfacdeb719072","slug":"51-ls-nomination-cancel-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के 51 नामांकन रद्द, बचे 156","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के 51 नामांकन रद्द, बचे 156
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Mar 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात सीटों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद 51 उम्मीदवार मैदान से बाहर हो गए हैं। अब दिल्ली के दंगल में कुल 156 उम्मीदवार बचे हैं।
विज्ञापन
22 मार्च तक चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 207 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। अब नाम वापसी के लिए उम्मीदवारों के पास 26 मार्च तक का समय है।
पढ़ें: चुनाव आयोग ने कर दी इस विभाग की छुट्टी
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव आयोग ने सोमवार को सुबह से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी शुरू की। देर शाम तक 51 लोगों के नामांकन फार्म रद्द कर दिए। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में अब कुल 156 उम्मीदवार बचे हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा वीवीआईपी सीट नई दिल्ली पर 29 बचे हैं, जबकि सबसे कम उम्मीदवार उत्तरी पश्चिमी सीट पर 15 बचे हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद मंगलवार से नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पढ़ें: दिल्ली-NCR की 11 सीटों पर 332 योद्घा
नाम वापसी का आखिरी दिन 26 मार्च तय किया गया है। इसके बाद फाइनल मतदाता सूची जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों को सिंबल भी आवंटित कर दिया जाएगा।