फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 thousand awardee arrested in an encounter with AK-47

50 हजार का इनामी बदमाश उमेश पंडित मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से मिली एके-47

Thu, 28 Nov 2019 07:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
50 thousand awardee arrested in an encounter with AK-47
ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एसटीएफ-पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार इनामी बदमाश उमेश शर्मा उर्फ उमेश पंडित के दोनों पैरों में गोली लगी है। ताज्जुब की बात है कि फोर्स के लिए प्रयोग किए जाने वाला आधुनिक हथियार एके-47 आरोपी के कब्जे से मिला। 
विज्ञापन


उमेश पंडित सरगना रणदीप भाटी गिरोह का शार्प शूटर है। वर्तमान में सक्रिय है और पहले भी दिल्ली समेत कई जगहों पर इनाम घोषित किया जा चुका है।

जब उमेश जेल में बंद था तो उसके पक्ष में तत्कालीन जारचा कोतवाली प्रभारी केके राणा ने कोर्ट ने सीए दाखिल कर दिया था। इसके बाद केके राणा के खिलाफ एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


मामले में इंस्पेक्टर के खिलाफ अभी भी विभागीय जांच चल रही है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि एसटीएफ नोएडा यूनिट, बिसरख कोतवाली व नोएडा की सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस को हिंडन पुलिस से उमेश पंडित के गुजरने की गोपनीय सूचना मिली। टीमें अलर्ट हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हिंडन पुस्ता के पास राय सिटी के सामने शाम करीब छह बजे टैक्सी की स्विफ्ट डिजायर कार से अमित कसाना के साथ अपने एक साथी से मिलने गांव रिठौरी जा रहा था। जांच कर रही टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। 

जवाबी फायरिंग में उमेश पंडित के दोनों पैरों में गोली लगी हैं। एसएचओ बिसरख ने बताया कि मौके से अमित कसाना फरार हो गया। उमेश मूल रूप से गाजियाबाद लोनी के राम पार्क एक्सटेंशन का रहने वाला है। उसके कब्जे से एके 47 के अलावा, पिस्टल व कार बरामद की गई है। 

जेल में बंद कुख्यात रणदीप भाटी के गिरोह का शूटर उमेश गिरोह के लिए रंगदारी वसूलता था। कुछ दिनों पहले उसने दादरी कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में घुसकर रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर मारने की धमकी दी थी।


सीओ एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि उमेश पंडित पर 15 से अधिक मुकदमें दर्ज है। उस पर यूपी के अलावा दिल्ली में भी मुकदमें दर्ज है। दिल्ली से भी वर्ष 2013 में उमेश पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उमेश जमानत पर बाहर आ गया था। अब उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed