दिल्ली गैस कांडः अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, नड्डा ने बनाई एम्स के 5 डॉक्टरों की कमेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में करीब 310 बच्चियों को शनिवार सुबह तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चियों की तबियत बिगड़ने का कारण पास ही के कंटेनर डिपो में हुए गैस रिसाव है। ताजा जानकारी है कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के इस स्कूल में हुई आपदा की गंभीरता को देखते हुए इससे निपटने के लिए एम्स के डॉक्टरों की 5 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
Union health minister JP Nadda forms a 5-member committee of AIIMS doctors to deal with Delhi's Tughlakabad gas leak incident.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 6, 2017
बच्चियों से मिलने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी अस्पताल पहुंचे। देखें वीडियो-
Video: CM @ArvindKejriwal with Dy CM @Minister_Edu @msisodia talking to the girls of Rani Jhansi School & the doctors. pic.twitter.com/0f58szq4Lq
— Bhaskar (@SharmaWrites) May 6, 2017
यह मामला दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके के रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय का है। दिल्ली सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल भी बच्चियों से मिलने पहुंचे।
पुलिस के अनुसार उनके पास आज सुबह करीब 7 बजकर 35 मिनट पर एक फोन आया जिसमें तुगलकाबाद डिपो में कैमिकल लीकेज की शिकायत की गई। यह डिपो दिल्ली के सरकारी गर्ल्स स्कूल रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय के पास ही स्थित है।
डीसीपी रोमिल के अनुसार कंटेनर डिपो में जिस केमिकल से गैस का रिसाव हुआ है उसे चाइना से आयात किया गया था। केमिकल औद्योगिक इस्तेमाल के लिए आयात किया गया था। हालांकि इसके रख रखाव में लापरवाही हुई जिसके लिए दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Police registers FIR in Delhi's Tughlakabad gas leak incident.
— ANI (@ANI_news) May 6, 2017
Delhi's Tughlakabad gas leak incident: Around 310 students have received treatment.
— ANI (@ANI_news) May 6, 2017
Around 200 children have been admitted to 4 hospitals for treatment, no one is serious. Situation normal now: Romil Baniya, D CP South East pic.twitter.com/gxTZb0BVPR
— ANI (@ANI_news) May 6, 2017
Some students complained of irritation in eyes & throat due to gas leak; 50-60 students hospitalized: Vice Principal #Delhi pic.twitter.com/ocPnzTah3E
— ANI (@ANI_news) May 6, 2017
More than 50 students of Rani Jhansi Sarvodaya Kanya Vidyalaya in Delhi's Tughlakabad hospitalized after gas leakage near the school. pic.twitter.com/uYdwxylY9k
— ANI (@ANI_news) May 6, 2017
#FLASH: Total of 110 students from Tughlakabad's Rani Jhansi Sarvodaya Kanya Vidyalaya hospitalized after gas leakage near the school pic.twitter.com/wZ9LxPhb8t
— ANI (@ANI_news) May 6, 2017
क्या बोले शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और कैट एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंची। दक्षिण पूर्वी डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि तुगलकाबाद डिपो में किसी केमिकल लीकेज की वजह से रानी झांसी स्कूल की बच्चियों की आंखों में जलन शुरु हुई।
रोमिल बानिया ने आगे बताया कि 310 बच्चियों को 4 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। किसी भी छात्रा की हालत गंभीर नहीं है। पुलिस का कहना है कि लीकेज का स्रोत अब भी पता नहीं लगाया जा सका है।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि सभी बच्चे ठीक हैं। जिन बच्चियों ने आंख में जलन की शिकायत की थी उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मैंने डॉक्टरों से बात की है और उनका कहना है कि बच्चियों की हालत नॉर्मल है।
सिसोदिया आगे बोले कि उन्होंने इलाके के जिलाधिकारी और एसडीएम को गैस लीकेज कैसे हुई इसकी जांच के लिए आदेश दे दिया है। अस्पताल में आज एक परीक्षा भी होनी थी जिसे इस घटना की वजह से टाल दिया गया।