{"_id":"5fd4b5a26fa6cd1a6869f640","slug":"50-percent-reduction-in-the-number-of-patients-in-home-isolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 15 दिन में 50 फीसदी कम हुए होम आइसोलेशन वाले मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 15 दिन में 50 फीसदी कम हुए होम आइसोलेशन वाले मरीज
Sat, 12 Dec 2020 05:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:50 PM IST
सार
- कंटेनमेंट जोन की संख्या में कमी
- दिल्ली में संक्रमण दर घटने से पड़ रहा असर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली में संक्रमण दर कम होने से बीते 15 दिन में होम आइसोलेशन के मरीजों में 50 फीसदी कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार फिलहाल दिल्ली में 11541 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा लंबे समय बाद कंटेनमेंट जोन में भी कमी आई है। एक दिन पहले तक दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 6460 थी, जबकि अब 6430 है। बीते बुधवार को दिल्ली सरकार ने एक दिन में 30 इलाकों को डी-सील किया है।
दिल्ली में 28 अक्तूबर के बाद से ही रोजाना मामलों की संख्या बढ़ती चली गई। 28 अक्तूबर को एक दिन में 5673 संक्रमित मरीज मिले थे। आठ नवंबर तक रोजाना संक्रमित मरीज मिलने वाला यह आंकड़ा 7745 तक पहुंच गया। 11 नवंबर को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 8500 मरीज मिले थे। इस बीच दिल्ली में 74 हजार से ज्यादा नए केस भी मिले।
जानकारी के अनुसार दिल्ली में 26 अक्तूबर तक 16396 लोग होम आइसोलेशन में थे, जबकि 2930 इलाके कंटेनमेंट जोन में तब्दील किए जा चुके थे। इसके एक दिन बाद 28 अक्तूबर को एक दिन में पहली बार पांच हजार केस मिले थे। इसके चलते होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 16822 तक पहुंच गई थी। सकारात्मकता दर जो 26 अक्तूबर को 8.23 प्रतिशत थी, 8 नवंबर को 15.26 प्रतिशत हो गई।