{"_id":"d9181986fbb055ddd92d927622a50af1","slug":"50-percent-off-on-bill-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा करने पर 50 फीसदी की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा करने पर 50 फीसदी की छूट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 03 Jan 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीपीसीएल ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल वसूली के लिए शिविर लगाने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के छह गांवों में कैंप लगाए जाएंगे और एक मुश्त बिल जमा करने वालों को पचास फीसदी छूट भी मिलेगी। शिविर 10 से 27 जनवरी तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन
पश्चिमांचल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता आरके बंसल ने बताया कि ग्रेनो के छह गांवों में नोएडा से सप्लाई होती है। यहां पर बिल वसूली का काम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि बिल जमा करने के साथ यहां कनेक्शन देने का काम भी होगा।
विज्ञापन
आरके बंसल ने कहा कि 10 जनवरी को रोजा जलालपुर, 13 मिल्क लच्छी, 17 सादुल्लापुर, 20 इटैहरा, 22 चिपयाना खुर्द कालोनी, 24 पटवारी और 27 जनवरी को रोजा याकूबपुर गांव में शिविर का आयोजन होगा। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने के लिए अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन