{"_id":"158c98a40f525453b4dfef9b2b281fcf","slug":"50-percent-off-in-air-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":" 50 फीसदी की छूट पर हवाई सफर का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी की छूट पर हवाई सफर का मजा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 23 Jan 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के लोगों को हवाई किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट का ऑफर खूब रास आया। शहर के तीन दर्जन से अधिक बड़े टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों पर लोगों ने देश के कई बड़े शहरों के लिए बुकिंग करवाई।
विज्ञापन
टूर एंड ट्रेवल एजेंटों का कहना है कि किराए में छूट का काफी असर पड़ा है। एमजी रोड स्थित कृष्णा एयर ट्रेवल के संचालक बीएन लाल ने बताया कि हवाई किराए में छूट से लोग काफी उत्साहित हैं। हवाई यात्रा कि बुकिंग में 25 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
ट्रैवेल एजेंट पंकज बताते हैं कि किराए में छूट का लाभ उठाने वालों में पुराने गुड़गांव वाले अधिक हैं। इन सभी ने सबसे अधिक बुकिंग मुंबई, गोवा और पुणे के लिए कराया है। जय दुर्गा टूर एंड ट्रेवल के वालों का कहना है कि बृहस्पतिवार को छूट पर बुकिंग करवाने की अंतिम तिथि रही।
विज्ञापन
इस दौरान पूछताछ करने वालों के काफी फोन आए हैं। ट्रेवल एजेंट अनीस ने बताया कि अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने बुकिंग कराई। कृष्णा एयर ट्रेवल के बीएन लाल ने बताया कि यह बुकिंग फरवरी से अप्रैल तक सफर करने के लिए है। बुकिंग के दौरान थोड़ी परेशानी आ रही है। किसी-किसी डेट में छूट नहीं मिल रही है।