{"_id":"591c86d04f1c1b8b51f23d35","slug":"50-percent-aiims-doctors-on-summer-vacation-for-two-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी छुट्टी पर गए एम्स के 50% डॉक्टर, इलाज के लिए मरीजों को होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी छुट्टी पर गए एम्स के 50% डॉक्टर, इलाज के लिए मरीजों को होगी दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 May 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
aiims
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अगले दो माह तक इलाज कराने के लिए मरीजों को मशक्कत करनी पड़ेगी। संभव है कि मरीजों को सर्जरी की तारीख भी लंबी मिले। क्योंकि अगले दो माह तक एम्स के 50 फीसदी चिकित्सक छुट्टी पर रहेंगे।
विज्ञापन
हर वर्ष गर्मी में शैक्षणिक संस्थान होने की वजह से एम्स के चिकित्सकों को एक माह की छुट्टी मिलती है। रेजिडेंट डॉक्टर्स की पूरी संख्या होगी और ये पहले की तरह काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
एम्स की ओर से जारी मेमोरेंडम में कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्ष यह तय करें कि विभाग के 50 फीसदी चिकित्सक हर हाल में अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहें। पहले फेज में 16 मई से 14 जून तक 50 फीसदी चिकित्सक और दूसरे फेज में 16 जून से 15 जुलाई तक 50 फीसदी चिकित्सक छुट्टी पर रहेंगे। हालांकि इस दौरान कोई चिकित्सक चाहे तो छुट्टी के बाद भी अपनी मर्जी से मरीजों के इलाज के लिए एम्स आ सकते हैं।
विज्ञापन
50 फीसदी चिकित्सकों की कमी की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों से इलाज के लिए एम्स आने वाले मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। सर्जरी और दूसरे प्रोसिजर के लिए मरीजों को तारीख मिल सकती है।
एम्स में करीब 700 फैकल्टी हैं। हालांकि जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर आम दिनों के तरह ही इस समय भी काम करते रहेंगे। एम्स में प्रतिदिन अलग-अलग राज्यों से करीब 10 हजार मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं।