फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 things are memorable, before going to polling booth

वोट डालने जाने से पहले इन 5 बातों का रखें खयाल

Thu, 10 Apr 2014 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Apr 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
5 things are memorable, before going to polling booth

कल यानी बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर की ग्यारहों लोकसभा सीटों पर वोटिंग होने वाली है। मतदाता को किसी भी तरह की दिक्कत ना आए इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


इस बार वोटरों की सुविधा के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं। मतदान का समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने बातया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जबकि पहले सुबह 8 बजे मतदान शुरू होता था और शाम 5 बजे खत्म हो जाता था।

मोबाइल लेकर न जाएं

5 things are memorable, before going to polling booth

मतदान केंद्र जाने से पहले ही अपने मोबाइल से 1950 और 9211728082 पर ईपिक नंबर या आवेदन नंबर एसएमएस करके वोटर लिस्ट में अपने नाम होने या न होने की जानकारी ली जा सकती है। यही नहीं एसएमएस से ही पोलिंग स्टेशन की जानकारी भी मिल जाएगी।

लेकिन इसका पूरा ध्यान रहे कि मतदान केंद्रों यानी पोलिंग बूथ पर मोबाइल पूरी तरह बैन है।

इसलिए यह एसएमएस आपको अपने घर से ही करना होगा। न कि पोलिंग बूथ पहुंचने के बाद। अगर आप मोबाइल लेकर पोलिंग बूथ पहुंचते हैं तो आपको बाहर ही रोक लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह के बैग नहीं हैं अलाउ

5 things are memorable, before going to polling booth

मतदान केद्रों पर लगेज बैग ही नहीं छोटे-बड़े हर तरह के बैग बैन कर दिए गए हैं। ऐसे में अगर आप मतदान केंद्रों पर किसी तरह का कोई बैग लेकर पहुंचते हैं तो बाहर ही रोक दिए जाएंगे। बहुत मुमकिन है कि आप अपना बहुमूल्य वोट न डाल पाएं।

इसके अलावा हर पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं के ‌दिशा-निर्देश सफेद और नीले रंग में होने। लाइट की पर्याप्त व्यवस्‍था होगी। मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सियां होंगी। पीने का पानी होगा। वरिष्ठ नागरिकों को, विकलांग व दृष्टिहीनों के लिए खास व्यवस्‍था होगी।

विज्ञापन

बिना वोटर आईडी के ऐसे डालें वोट

5 things are memorable, before going to polling booth

फोटो वाली स्लिप बांटने का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं, जिनके पास स्लिप नहीं पहुंची है, वे दूसरे दस्तावेज दिखाकर वोट डाल सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए 12 अन्य दस्तावेज को मंजूरी दे रखी है।

ये दस्वाजे हैं-पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, पैन कार्ड, फोटो वाली पासबुक, पोस्ट ऑफिस पासबुक, आधार, स्मार्ट कार्ड (नेशनल पापुलेशन रजिस्टर द्वारा जारी) मनरेगा जॉब कार्ड, हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड, पेंशन दस्तावेज फोटो वाला।

सभी पोलिंग स्टेशनों पर व्हील चेयर रैंप भी बनाए गए हैं। अभी तक आयोग से 270 अशक्तों ने संपर्क करके परेशानी बताई है।

होंगे मॉडल पोलिंग बूथ

5 things are memorable, before going to polling booth

मतदाताओं को इस बार मतदान केंद्रों पर नया अनुभव मिलेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडल मतदान केंद्र तैयार किया गया है।

यह उन लोगों के लिए काफी फायदा पहुंचाएगा जो पहली बार वोट करने जा रहे हैं। इसमें वोटिंग का सारा तरीका समझाया जाएगा। दिल्ली में 70 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

वे‌टिंग रूम और मेडिकल सहित कई सुविधाएं होंगी। दिल्ली में मॉडल मतदान केंद्र के लिए विशेष तौर पर उन स्कूलों को चुना गया था, जिनकी हालत खराब थी। दिल्ली विधानसभा में पहल बार इसकी व्यवस्‍था की गई थी। उस वक्त नौ केंद्र तैयार किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed